New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 दृष्टि-10 स्टारलाइनर ड्रोन

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, स्टारलाइनर ड्रोन ‘दृष्टि-10’
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ:

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने 10 जनवरी 2024 को हैदराबाद के अडानी एयरोस्पेस पार्क में आयोजित एक समारोह में पहले स्वदेश निर्मित दृष्टि-10 स्टारलाइनर मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) का अनावरण किया।

drone

प्रमुख बिंदु:

  • भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी 'मीडियम-एल्टिट्यूड लॉन्ग-एंड्यूरेंस'(MALE) ड्रोन मिला।
  • इसे अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इजरायल की मदद से विकसित किया है।
  • इसके 70 फीसद उपकरण भारत में ही बने हैं।
  • इस ड्रोन को STANAG 4671 सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है। इसके तहत यह नाटो सदस्यों के हवाई क्षेत्र में भी संचालित हो सकता है।
  • यह पोरबंदर नौसेना बेस पर तैनात किया जाएगा।
  • इसे नागरिक  और अलग हवाई क्षेत्र दोनों में उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी गई है।  

 दृष्टि-10 स्टारलाइनर ड्रोन की विशेषताएं:

  • यह ड्रोन उन्नत खुफिया, निगरानी और टोही प्लेटफार्म प्रदान करता है।
  • किसी भी मौसम में यह ड्रोन 36 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है। 
  • इसकी पेलोड क्षमता 450 किलोग्राम है।
  • यह ड्रोन 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
  • 1000 मील तक लगातार उड़ान में सभी चुनौतियों की निगरानी कर सकता है।
  • इसमें  एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम लगाया गया है। इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन और लाइन-ऑफ-साइट (एलओएस) डेटा लिंक शामिल हैं, जिससे सुरक्षित तरीके से डाटा ट्रांसफर संभव होगा।

Unmanned-Aerial-Vehicle

मानवरहित विमान (Unmanned Aerial Vehicle) या ड्रोन:

  • ये विमान सैन्य अभियानों के दौरान शत्रु क्षेत्र में टोही और जरूरत महसूस होने पर आक्रमण करने के लिये उपयोग में लाए जाते हैं।
  • वर्तमान में अन्य क्षेत्रों में भी इनका उपयोग किया जा रहा है, जैसे-
    • भूमि एवं सागर के सर्वेक्षण करने में
    • जासूसी विमान के रूप में 
    • वायु मार्ग की निगरानी करने में
    • सीमाओं पर नजर रखने में
    • आपदा प्रबंधन, मौसम, संचार अनुसंधान आदि
  • डी.आर.डी.ओ. द्वारा विकसित प्रमुख मानवरहित विमान लक्ष्य, रुस्तम, निशांत आदि हैं।

दृष्टि-10 स्टारलाइनर ड्रोन का महत्त्व:

  • अत्याधुनिक सेंसर, उन्नत सहनशक्ति, उन्नत संचार क्षमताओं और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस इस ड्रोन के रणनीतिक महत्व हैं।
  • यह मानव रहित ड्रोन समुद्री सुरक्षा के बदलते दौर में नौसेना की क्षमता बढ़ाएगा।  
  • एंटी-पाइरेसी, नौसैनिक अभियानों और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रश्न:- दृष्टि-10 स्टारलाइनर ड्रोन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. इसे अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने फ़्रांस की मदद से विकसित किया है।
  2. यह  ड्रोन नाटो सदस्यों के हवाई क्षेत्र में भी संचालित हो सकता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: डी.आर.डी.ओ. द्वारा विकसित प्रमुख मानवरहित विमानों की चर्चा करते हुए इसके उपयोग का उल्लेख कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X