इंग्लैंड करेगा अगले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल्स 2027, 2029 और 2031 की मेज़बानी

चर्चा में क्यों ?

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सिंगापुर में आयोजित अपने वार्षिक सम्मेलन में यह घोषणा की कि इंग्लैंड अगले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल्स 2027, 2029 और 2031 की मेज़बानी करेगा। 
  • ये तीनों फाइनल जून माह में खेले जाएंगे, जो कि इंग्लिश ग्रीष्म ऋतु और क्रिकेट सीजन के लिए सर्वाधिक अनुकूल समय होता है।

क्यों इंग्लैंड बना पसंदीदा स्थल ?

  • अनुकूल मौसम: जून का महीना इंग्लैंड में कम वर्षा और मध्यम तापमान के लिए जाना जाता है, जिससे टेस्ट मैचों के लिए उपयुक्त वातावरण मिलता है।
  • उन्नत क्रिकेट सुविधाएं: इंग्लैंड में लॉर्ड्स, ओवल, हेडिंग्ले और ट्रेंट ब्रिज जैसे ऐतिहासिक मैदान विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित हैं।
  • उच्च दर्शक सहभागिता और क्रिकेट संस्कृति: इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट की गहरी परंपरा है, जो दर्शकों को आकर्षित करती है और वैश्विक प्रसारण हेतु अनुकूल है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC):

  • शुरुआत: 2019 में टेस्ट क्रिकेट को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और संरचित बनाने के लिए
  • प्रारूप: द्विवार्षिक लीग प्रणाली जिसमें शीर्ष 2 टीमें फाइनल में प्रवेश करती हैं
  • पहला फाइनल: वर्ष: 2021
  • टीमें: भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • विजेता: न्यूजीलैंड
  • दूसरा फाइनल : 2023
  • टीमें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • विजेता: ऑस्ट्रेलिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम चयन और फाइनल तक पहुंचने की प्रक्रिया

कुल भाग लेने वाली टीमें:

  • ICC के 12 पूर्ण सदस्य टेस्ट खेलने के योग्य हैं, लेकिन WTC में केवल 9 शीर्ष टीमें भाग लेती हैं।
  • यह 9 टीमों की सूची प्रत्येक चक्र (cycle) से पहले ICC द्वारा तय की जाती है।

राउंड-रॉबिन लीग प्रारूप:

  • हर टीम को 6 विरोधी टीमों के खिलाफ सीरीज खेलनी होती है (तीन घर में, तीन बाहर)।
  • यह निर्धारण भौगोलिक और द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं के आधार पर होता है।

प्रत्येक सीरीज में मैचों की संख्या:

  • प्रत्येक द्विपक्षीय सीरीज में 2 से 5 टेस्ट मैच हो सकते हैं।
  • ICC किसी भी श्रृंखला में मैचों की संख्या तय नहीं करता, यह बोर्डों के बीच आपसी सहमति से होती है।

अंक प्रणाली :

परिणाम

अंक (2023-2025 चक्र)

जीत

12 अंक

टाई

6 अंक

ड्रॉ

4 अंक

हार

0 अंक

रैंकिंग और फाइनल:

  • लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें, जो सबसे अधिक PCT के साथ होती हैं, फाइनल के लिए क्वालिफाई करती हैं।
  • यदि दो या अधिक टीमें एक ही PCT पर हों, तो टाई-ब्रेकर के रूप में:
    • जीत की संख्या
    • रन रेट
    • हेड-टू-हेड रिकॉर्ड आदि का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न. वर्ष 2027, 2029 और 2031 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेज़बानी कौन-सा देश करेगा?

(a) ऑस्ट्रेलिया

(b) भारत

(c) इंग्लैंड

(d) दक्षिण अफ्रीका

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT