New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एस्टिवेशन (Estivation)

प्रारम्भिक परीक्षा – मछली, उभयचर, सरीसृप, छोटे स्तनधारियों और मोलस्क
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • एस्टिवेशन (Estivation) एक जैविक घटना है जिसके तहत जानवर उच्च तापमान या सूखे जैसी स्थितियों से बचने के लिए के लंबे समय तक निष्क्रिय अवस्था में चले जाते हैं।

Estivation

प्रमुख बिंदु 

  • जब गर्मियों के दौरान जल एवं स्थल का तापमान बढ़ जाता है, तो अधिकांश जीव-जंतु गहरे पानी या बिल में चले जाते हैं तथा घूमना-फिरना एवं भोजन करना बंद कर देते हैं, अर्थात सुसुप्त या निष्क्रिय अवस्था (लगभग 100 दिनों तक )में चले जाते हैं, जिसे एस्टिवेशन (Estivation) कहा जाता है। 
  • एस्टिवेशन शुष्कता से बचने का एक तरीका होता है जिसमें जीव-जंतु त्वचा की अत्यधिक शुष्कता और शिकारी द्वारा शिकार किए जाने के जोखिम को कम करने के लिए प्रयोग करते हैं।
  • कुछ जीव जीवित रहने की रणनीति के तहत इसका उपयोग करते हैं। 
  • इस प्रकिया का उपयोग कुछ जीव अत्यधिक गर्मी, शुष्क मौसम, उच्च तापमान एवं सूखे से बचने के लिए करते हैं, जिससे वो अपनी ऊर्जा को बचाये रख सकें। 
  • एस्टिवेशन समूह के प्रमुख जीव निम्नलिखित हैं - मछली, समुद्री ककड़ी, उभयचर, सरीसृप, छोटे स्तनधारियों और मोलस्क जैसे कुछ अकशेरुकी जीव। 
  • ऐसे जानवर ठंडे भूमिगत बिल, दरार या कोकून में रहते हैं, जहां वह कम चयापचय गतिविधि (Metabolic Activity) की स्थिति हो, जिसके परिणामस्वरूप शरीर में ऊर्जा की खपत की दर कम हो जाती है। 
  • उदाहरण : पश्चिम अफ़्रीकी लंगफ़िश (प्रोटोप्टेरस एनेक्टेंस) सूखे के दौरान सूखते जल की कीचड़ में डूब जाती है और अपने चारों ओर बलगम का एक कोकून स्रावित करती है।

Metabolic-Activity

  • रेगिस्तानी कछुए (गोफेरस अगासिज़ी) गर्मी के महीनों में बिल खोदते हैं और उनमें छिप जाते हैं। 
  • ज़मीनी घोंघे अपने आप को म्यूकस प्लग से अपने खोल में बंद कर लेते हैं और तब तक निष्क्रिय रहते हैं जब तक कि बाहर की स्थिति में सुधार नहीं हो जाता।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित जीवों-जन्तुओं पर विचार कीजिए :

  1. अफ़्रीकी लंगफ़िश
  2. ज़मीनी घोंघे
  3. समुद्री ककड़ी

उपर्युक्त में से कितने एस्टिवेशन समूह के प्रमुख जीव हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X