New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

फखरुद्दीन अली अहमद

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के पूर्व राष्‍ट्रपति श्री फखरूद्दीन अली अहमद को 13 मई, 2025 को उनकी जयंती पर राष्‍ट्रपति भवन में पुष्पांजलि अर्पित की।

फखरुद्दीन अली अहमद के बारे में 

  • परिचय : भारत के पांचवें राष्ट्रपति 
  • कार्यकाल : 24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977 तक (अपने निधन तक पद पर रहे)।
  • जन्म : 13 मई, 1905 को पुरानी दिल्ली के हौज काजी क्षेत्र में
  • शिक्षा : अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के सरकारी हाई स्कूल में पूरी की और बाद में दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वे इंग्लैंड चले गए और लंदन में वकालत की शिक्षा ली।

योगदान

  • उनका राजनीतिक जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सक्रिय भागीदारी से शुरू हुआ। 
  • वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और महात्मा गांधी के एक वफादार अनुयायी रहे, उन्होंने व्यक्तिगत सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया जिसके लिए उन्हें वर्ष 1942 में गिरफ्तार किया गया था।
  • वे वर्ष 1952 में राज्यसभा के लिए चुने गए और उसके बाद 1967 में लोकसभा के लिए चुने गए। 
  • उन्होंने खाद्य एवं कृषि, सहकारिता, शिक्षा, औद्योगिक विकास व कंपनी कानून जैसे विभागों को संभाला।
  • उनका कार्यकाल वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर आपातकाल की घोषणा करने के उनके फ़ैसले के लिए उल्लेखनीय है। 
  • अहमद की सांस्कृतिक गतिविधियों में गहरी रुचि थी और वे कई शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वे खेलों के भी शौकीन थे और भारतीय ओलंपिक संघ से भी जुड़े हुए थे।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X