New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

किसान वैश्विक संगोष्ठी 

प्रारम्भिक परीक्षा – समसामयिकी, वर्ष 2023  बाजरा वर्ष, श्री अन्न योजना,2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

संदर्भ

  • रोम के अंतर्राष्ट्रीय संधि सचिवालय के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा पहला किसान  वैश्विक संगोष्ठी का आयोजन भारत में 12-15 सितंबर 2023 को किया गया

farmer-right

प्रमुख बिंदु

किसान वैश्विक संगोष्ठी का उद्देश्य

  • किसानों के अधिकारों से संबंधित संधि के कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। 
  • नवीन रणनीतियों, नीतियों, सर्वोत्तम प्रथाओं और ज्ञान के आदान-प्रदान पर चर्चा को बढ़ावा देना है। 
  • किसानों को कृषि जैव विविधता के महत्वपूर्ण संरक्षक और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के स्तंभ के रूप में चैंपियन बनाना भी है।
  • इस संगोष्ठी में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के संदर्भ में पौधों की किस्मों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए भारत के कानून का पूरी दुनिया में अनुकरण किया जा रहा है।
  • इस संगोष्ठी में भारत ने पौधों की विविधता और किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम (PPVFR) को पेश करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जो किसानों की सुरक्षा के लिए खाद्य और कृषि  के लिए पादप आनुवंशिक संसाधनों पर अंतर्राष्ट्रीय संधि (आईटीपीजीआरएफए) से जुड़ा है।

पौधों की विविधता और किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम (PPVFR), 2001 :

  • पौधों की विविधता और किसान अधिकार संरक्षण अधिनियम (PPVFR) भारतीय किसानों को पंजीकृत किस्म के गैर-ब्रांडेड बीजों का उपयोग, पुन: उपयोग, बचत, साझा करने और बेचने सहित कई अधिकार प्रदान करता है। 
  • इस अधिनियम के तहत भारतीय किसान अपनी खुद की किस्मों को पंजीकृत कर सकते हैं । यह अधिनियम कृषि के लिए वैश्विक पादप आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण, विनिमय और टिकाऊ उपयोग पर जोर देता है। 

PPVFR  अधिनियम  के  लाभ 

  • यह अधिनियम विश्व की पादप आनुवंशिक संपत्तियों का लाभ उठाकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करता है।

PPVFR  का  महत्व

  • यह अधिनियम जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
  • मोटा अनाज बाजरा मानव और पशु दोनों को उपभोग के लिए महत्वपूर्ण पोषण तत्व प्रदान करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र  द्वारा वर्ष 2023 को बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया गया है।
  • मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू के दाने आदि) को प्रोत्साहन दिलाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा श्री अन्न योजना,2023  शुरू किया गया है। 

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से विश्व का पहला किसान वैश्विक संगोष्ठी का आयोजन किस देश में किया गया?

(a) इटली

(b) अमेरिका 

(c) चीन

(d) भारत

उत्तर (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: किसान वैश्विक संगोष्ठी का उद्देश्य क्या है? इससे भारतीय किसानों को होने वाले लाभों की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR