New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

पहला लिथियम सेल विनिर्माण संयंत्र 

चर्चा में क्यों

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने 16 सितम्बर को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भारत की पहली लिथियम सेल निर्माण संयंत्र के उत्पादन-पूर्व चरण का  शुभारंभ किया। तिरुपति को मंदिर वाला शहर कहते हैं। 

प्रमुख बिंदु

  • इस अत्याधुनिक संयंत्र (State-of-the-Art Facility) की स्थापना चेन्नई स्थित मुनोथ इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 165 करोड़ रुपए के परिव्यय से किया है।
  • यह संयंत्र वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस शहर में स्थापित दो इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण समूहों में से एक में स्थित है। 

क्षमता 

  • वर्तमान में इस संयंत्र की स्थापित क्षमता प्रतिदिन 270 मेगावाट प्रतिघंटा की है। साथ ही, यह 10 एम्पीयर प्रतिघंटा (Ah) की क्षमता वाली 20,000 सेल का उत्पादन कर सकती है। 
  • इन सेलों का उपयोग पावर बैंक में किया जाता है और यह क्षमता भारत की वर्तमान जरूरतों का लगभग 60% है। 

आयत में कमी 

  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भारत लिथियम-आयन सेल की अपनी कुल जरूरतों की पूर्ति मुख्यत: चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम और हांगकांग से आयात के जरिये करता है। 
  • यहां मोबाइल फोन, सुनने योग्य और पहनने योग्य उपकरणों जैसे अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स सामानों के सेलों का उत्पादन भी किया जाएगा। इससे आयत में कमी आने की संभावना है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR