New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज: जस्टिस फातिमा बीवी (Fathima Beevi)

प्रारंभिक परीक्षा – सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों

 सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का 23 नवंबर 2023 को निधन हो गया।

Fatima-Beevi

प्रमुख बिंदु 

  • जस्टिस फातिमा बीवी को 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • इन्होंने जज के साथ ही तमिलनाडु के राज्यपाल के तौर पर भी अहम कार्य किया।
  • केरल के पंडालम की रहने वाली एवं कानून की डिग्री प्राप्त करने वाली केरल की पहली महिला थीं।
  • केरल न्यायपालिका में एक वकील के रूप में करियर 14 नवंबर,1950 से  शुरू हुआ।
  • उन्होंने केरल अधीनस्थ न्यायिक सेवा मुंसिफ, अधीनस्थ न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला और सत्र न्यायाधीश और आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य के पदों पर कार्य किया।
  • वर्ष 1983 में वह हाई कोर्ट की जज बनीं और फिर 1989 में सुप्रीम कोर्ट की पहली जज नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला जज भी थी।
  • शीर्ष अदालत में अपने कार्यकाल के दौरान वह उस पीठ का हिस्सा थीं जिसने 1991 में कर्नाटक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (नियुक्तियों का आरक्षण) अधिनियम के कुछ प्रावधानों से संबंधित मामले की सुनवाई की थी।
  • वह 1992 में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें 1997 में तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।
  • वह इस पद को संभालने वाली पहली मुस्लिम महिला थीं।
  • वर्ष 1990 में डी. लिट और महिला शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • इसके अलावा उन्हें भारत ज्योति पुरस्कार और यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल लाइफटाइम पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
  • राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति बीवी ने तमिलनाडु विश्वविद्यालय के चांसलर के रूप में भी काम किया।
  • वर्ष 2001 तक राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य और केरल पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
  • जस्टिस बीवी एक परोपकारी और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती थीं और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले संगठनों से जुड़ी थीं।
  • वर्ष 2023 की शुरुआत में उनके जीवन पर 'नीतिपथायिले धीरा वनिता' (Neethipathayile Dheera Vanitha) नामक एक वृत्तचित्र जारी किया गया था

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. जस्टिस फातिमा बीवी वर्ष  1989 में सुप्रीम कोर्ट की जज नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला जज थी।
  2. जस्टिस फातिमा बीवी को 1997 में तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X