New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

प्रथम महिला CISF बटालियन

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)

चर्चा में क्यों

  • गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पहली बार महिला बटालियन के गठन को मंजूरी दी है।
  • 10 मार्च 2025 को CISF राष्ट्र के प्रति समर्पित और निस्वार्थ सेवा का अपना गौरवशाली 55वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। 
  • स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रथम महिला बटालियन केंद्रीय गृह मंत्री के सामने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन भी करेगी।

प्रथम महिला CISF बटालियन के बारे में

  • क्या है :यह केवल महिला कर्मियों द्वारा निर्मित पहली CISF बटालियन होगी।
  • क्षमता: इसमें 1,000 से ज़्यादा महिलाकर्मी शामिल होंगी।
  • नेतृत्व: इसका नेतृत्व कमांडेंट रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
  • आवश्यकता: यह पहल सुरक्षा बल पर बढ़ती मांगों जैसे;वीआईपी सुरक्षा, हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के जवाब में शुरू की गई है।
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम : इस बटालियन को प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा एक विशिष्ट अर्द्ध-सैन्यबल के रूप में विकसित किया जाएगा, जो वीआईपी सुरक्षा, हवाई अड्डों और दिल्ली मेट्रो जैसी प्रमुख सुविधाओं जैसे उच्च-स्तरीय सुरक्षा कार्यों को संभालने में सक्षम हो।

महत्त्व 

  • महिला भागीदारी: यह निर्णय राष्ट्र की सुरक्षा के महत्वपूर्ण कार्य में अधिकाधिक महिलाओं की भागीदारी की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
  • युवाओं को प्रेरणा: इसबटालियन के गठन से अधिक युवामहिलाओं को CISF में शामिल होने और देश की सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित होने की उम्मीद है, जिससे बल के भीतर महिलाओं को एक अलग पहचान मिलेगी। 
  • महिला सुरक्षा :CISF का अपने संरक्षित स्थानों पर महिला यात्रियों के साथ महत्वपूर्ण संपर्क होता है, जिसमें 68 नागरिक हवाई अड्डे, दिल्ली मेट्रो और ताजमहल एवं लाल किला जैसे ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं। 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के बारे में 

  • परिचय: CISF संसद द्वारा पारित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 के तहत स्थापित संघ का एक सशस्त्र बल है।
  • स्थापना: 10 मार्च, 1969
  • नेतृत्व : महानिदेशक के पद वाले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी द्वारा। 
    • वर्तमान में CISF के 31वें महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी हैं।
  • प्रमुख कार्य : CISF गृह मंत्रालाय के अधीन कार्यरत एक अर्धसैनिक बल हैं, जिसका कार्य सरकारी एवं निजी दोनों प्रकार के महत्वपूर्ण स्थलों को सुरक्षा प्रदान करना है।
    • इसमें अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो, बंदरगाहों, ऐतिहासिक स्मारकों और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, बिजली, कोयला, इस्पात  व खनन सहित रणनीतिक प्रतिष्ठान शामिल हैं।
  • महिला भागीदारी: वर्तमान में CISF के कुल श्रम बल में से  लगभग 7% से अधिक महिलाएँ हैं।
    • CISF में वर्तमान में पुरुष एवं महिला कर्मियों के मिश्रण वाली 12 रिजर्व बटालियन हैं। 
  • 9 विभाग: CISF को 9 विभागों (एयरपोर्ट, उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, प्रशिक्षण, दक्षिण-पूर्व, मध्य) में विभाजित किया गया है
  • अग्निशमन विंग :एकमात्र ऐसा सशस्त्र बल है जिसके पास अनुकूलित एवं समर्पित अग्निशमन विंग है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR