फ्रेडरिक मर्ज़ ने ली जर्मनी के चांसलर के रूप में शपथ

चर्चा में क्यों?

  • जर्मनी के क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) के नेता फ्रेडरिक मर्ज़ ने पहली हार के बावजूद दूसरी वोटिंग में बहुमत प्राप्त कर जर्मनी के चांसलर के रूप में शपथ ली। 

प्रमुख बिंदु :-

  • जर्मनी में रूढ़िवादी नेता फ्रेडरिक मर्ज़ को संसद के निचले सदन में 325 वोट मिले।
  • पहले दौर में उन्हें केवल 310 वोट मिले थे, जो युद्धोत्तर इतिहास में एक असामान्य असफलता थी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और  भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

मर्ज़ की प्राथमिकताएँ और लक्ष्य

आर्थिक सुधार और स्थिरता

  • हाल के वर्षों में जर्मन अर्थव्यवस्था मंदी और सेवा क्षेत्र के संकुचन से जूझ रही है।
  • मर्ज़ की सरकार रोजगार, उद्योग पुनर्गठन और निर्यात जोखिम को नियंत्रित करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

जर्मनी की वैश्विक स्थिति को सुदृढ़ करना

  • मर्ज़ का उद्देश्य जर्मनी को यूरोपीय नेतृत्व में अग्रणी बनाना और यूक्रेन जैसे देशों के लिए सुरक्षा भागीदार की भूमिका निभाना है।

प्रवासन नीति में सुधार

  • जर्मनी की मौजूदा प्रवासन प्रणाली में सुधार मर्ज़ की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि श्रमिकों की कमी को दूर किया जा सके और शरणार्थी संकट को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सके।

जर्मनी

  • अवस्थिति: यह मध्य यूरोप में बाल्टिक सागर और उत्तरी सागर की सीमा में स्थित है।
  • राजधानी-बर्लिन (Berlin)
  • सरकार का स्वरूप:-जर्मनी संघीय संसदीय गणतंत्र है जिसमें राष्ट्रपति राज्य के प्रमुख के रूप में और चांसलर सरकार के प्रमुख के रूप में होते हैं।
  • सीमावर्ती देश: नौ देशों फ्राँस, लक्ज़मबर्ग, डेनमार्क, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, नीदरलैंड और पोलैंड के साथ सीमा साझा करता है।
  • नदियाँ: डेन्यूब, राइन, एम्स, वेसर, एल्ब और ओडर

प्रश्न :- निम्न मे से जर्मनी की सरकार का रूप क्या है?

(a) संघीय राष्ट्रपति गणराज्य

(b) संघीय संसदीय गणराज्य

(c) एकात्मक लोकतंत्र

(d) राजशाही

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT