संदर्भ
हाल ही में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने ‘फ्रेंड्स ऑफ MY भारत’ नाम से एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। यह पहल मेरा युवा भारत (MY Bharat) डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित की जा रही है।
पहल का उद्देश्य
- ‘फ्रेंड्स ऑफ MY भारत’ के जरिए दुनिया के अलग-अलग देशों में रह रहे भारतीय मूल के विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों और अन्य युवाओं के साथ संस्थागत जुड़ाव बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
- इसके माध्यम से उन्हें भारत में चल रही राष्ट्र-निर्माण गतिविधियों, युवा कार्यक्रमों और स्वयंसेवी कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
- इस पहल का व्यापक उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के युवाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नए विचारों को भारत की विकास यात्रा से जोड़ना है।
प्रमुख विशेषताएँ:
विदेशों में रहने वाले युवाओं से जुड़ाव:
- यह डिजिटल पहल विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के युवाओं को MY Bharat पर उपलब्ध विभिन्न युवा कार्यक्रमों, राष्ट्र-निर्माण गतिविधियों और स्वयंसेवी कार्यों की जानकारी तक पहुंच प्रदान करेगी।
- इससे विदेशों में रहने वाली युवा पीढ़ी को भारत में चल रही विकासात्मक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
स्वयंसेवा के अवसर:
- पहल के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवा (Volunteering) से संबंधित अवसरों की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इनमें प्रमुख रूप से
- शिक्षा एवं साक्षरता,
- पर्यावरण संरक्षण,
- स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता,
- आपदा राहत एवं सहायता,
- भारतीय कला और संस्कृति का संरक्षण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
- इससे भारतीय मूल के युवा अपनी विशेषज्ञता और रुचि के अनुसार सामाजिक कार्यों में योगदान दे सकेंगे।
‘Know Your India’ सेक्शन:
- पहल में ‘Know Your India’ यानी ‘अपने भारत को जानें’ नाम से एक विशेष खंड भी उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के युवाओं को भारत के बारे में बेहतर जानकारी देना है। इस खंड के माध्यम से उन्हें भारत की -
- संस्कृति और परंपराओं,
- ऐतिहासिक विरासत,
- इतिहास,
- पर्यटन स्थलों,
- यात्रा संबंधी जानकारी और
- प्रमुख राष्ट्रीय व्यक्तित्वों से परिचित कराया जाएगा।
- यह विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपनी भारतीय जड़ों और देश की विविध विरासत को समझने में मदद कर सकता है।
वैश्विक भारतीय युवाओं की क्षमता का उपयोग:
- आज विदेशों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के युवा शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, व्यवसाय, प्रबंधन और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय हैं। ऐसे में ‘फ्रेंड्स ऑफ MY भारत’ का उद्देश्य उनकी क्षमताओं, अनुभवों, विचारों और आकांक्षाओं को भारत की विकास प्रक्रिया से जोड़ना है।
- इससे विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के युवाओं को केवल भारत से भावनात्मक रूप से जुड़े रहने के बजाय राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय योगदान देने का अवसर मिल सकता है।
MY Bharat प्लेटफॉर्म के बारे में
- मेरा युवा भारत (MY Bharat) भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग द्वारा स्थापित एक राष्ट्रीय मंच है।
- भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को शुरू किए गए इस मंच का उद्देश्य सरल है: आपको सीखने, नेतृत्व करने और सेवा करने में सहायता करना ताकि हम सब मिलकर 2047 तक विकसित भारत का निर्माण कर सकें।
- सेवा, कर्तव्य और जन भागीदारी के गहरे मूल्यों पर आधारित, MY Bharat युवाओं को सरकार, व्यवसायों और समुदायों से एक उपयोग में आसान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है।
आप MY Bharat पर क्या कर सकते हैं?
चाहे आप किसी गांव में हों या किसी बड़े शहर में, यह प्लेटफॉर्म अविश्वसनीय अवसरों के द्वार खोलता है:
- अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम: करके सीखें, कक्षा से बाहर निकलें और व्यावहारिक, वास्तविक दुनिया का ज्ञान प्राप्त का सकते हैं।
- स्वयंसेवा और सामुदायिक सेवा के अवसर: अपने स्थानीय क्षेत्र को कुछ वापस दें, जरूरतमंदों की मदद करें और समाज में एक स्पष्ट बदलाव लाए सकते हैं।
- कौशल विकास और नेतृत्व संबंधी पहल: अपनी प्रतिभाओं को निखारें, वास्तविक समस्याओं को हल करना सीखें और भविष्य के नौकरी बाजार के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।
- मार्गदर्शन और सहकर्मी सहभागिता: विशेषज्ञों और समान विचारधारा वाले युवाओं से जुड़ें जो आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा दे सकते हैं।
- राष्ट्रीय अभियान और प्रश्नोत्तरी: मान्यता प्राप्त करने के लिए निबंध, प्रश्नोत्तरी और राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों में भाग ले सकते हों।
- फ्री सीवी बिल्डर: भावी नियोक्ताओं को अपने नए कौशल और अनुभव दिखाने के लिए आसानी से एक पेशेवर रिज्यूमे बना सकते हैं।