घोल मछली

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, घोल मछली, वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन भारत,2023

संदर्भ-   

  • 21 नवंबर,2023 को गुजरात सरकार ने ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया,2023 में समुद्री घोल मछली को राज्य मछली घोषित किया।

ghoul-fish

मुख्य बिंदु-

  • ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया,2023 का आयोजन अहमदाबाद(गुजरात) में स्थित साइंस सिटी में किया गया।
  • इस कॉन्फ्रेंस में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घोल मछली को राज्य मछली घोषित किया।
  • राज्य मछली घोषित करने से मछली के संरक्षण और जागरूकता पैदा करने के प्रयासों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

घोल मछली-

  • घोल मछली को  ब्लैक स्पॉटेड क्रोकर मछली (प्रोटोनिबिया डायकैंथस) के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की एक मूल प्रजाति है।  
  • ज्यादातर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में पाई  जाने वाली घोल मछली दुनिया की सबसे महंगी समुद्री प्रजातियों में से एक है।
  • यह फारस की खाड़ी से लेकर प्रशांत महासागर तक भारत-प्रशांत क्षेत्र में पाई जाती है।
  •  यह अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। 
  • यह आयोडीन, ओमेगा-3, डीएचए, ईपीए, आयरन, टॉरिन, मैग्नीशियम, फ्लोराइड, सेलेनियम आदि समृद्ध पोषक तत्वों से भरपूर है। 
  • इस मछली को 'सी गोल्ड' भी कहा जाता है क्योंकि इसके पेट में मौजूद एक थैली है, जिसमें शक्तिशाली औषधीय गुण हैं और विदेशी बाजार में इसकी ऊंची कीमत है।

 वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन भारत,2023 (Global Fisheries Summit India,2023)-

global-fisheries-summit-india

  • विश्व मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर 21 नवंबर,2023 को मत्स्य पालन विभाग, भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय ‘वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन भारत,2023’ का आयोजन साइंस सिटी, अहमदाबाद (गुजरात) में प्रारंभ हुआ। 
  • सम्मेलन में फ्रांस, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया, रूस, ब्राजील, ग्रीस, स्पेन, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे सहित 10 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 के विशेष मंडप और मुख्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।   
  • केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने भारत के प्रत्येक राज्य को एक मछली को राज्य मछली घोषित करने और उसकी जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए "भारत की राज्य मछली पुस्तिका" जारी की। 
  • पुस्तिका में राज्य मछली के रूप में अपनाई गई और राज्य जलीय पशु घोषित की गई 21 मछली प्रजातियों का विवरण है। 
  • इस अवसर पर "मत्स्य पालन सांख्यिकी वर्ष 2022 पर हैंडबुक" भी जारी किया गया, जिसका उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए प्रमुख डेटा बिंदु और प्रदर्शन संकेतक प्रदान करना है। इसका उद्देश्य सभी को सटीक और विश्वसनीय मत्स्य पालन डेटा उपलब्ध कराना है।   
  • विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर वितरित पुरस्कार- 
    1. सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य- आंध्र प्रदेश
    2. सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय राज्य- उत्तर प्रदेश
    3. सर्वश्रेष्ठ हिमालयी क्षेत्र- असोम
    4. सर्वश्रेष्ठ पूर्वोत्तर राज्य- असोम
    5. सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला- रामनाथपुरम (तमिलनाडु)
    6. सर्वश्रेष्ठ अंतर्देशीय जिला- सिवनी (मध्य प्रदेश)
    7. सर्वश्रेष्ठ हिमालयी जिला- कामरूप (असोम)
    8. सर्वश्रेष्ठ पूर्वोत्तर जिला- कामरूप (असोम)
    9. केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ जिला- अनंतनाग (जम्मू और कश्मीर)

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- घोल मछली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह एक मीठे पानी की मछली है।
  2. घोल मछली को  ब्लैक स्पॉटेड क्रोकर के नाम से भी जाना जाता है।
  3. यह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की एक मूल प्रजाति है।  

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT