New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत में पहली बार वैश्विक पांडुलिपि विरासत सम्मेलन का आयोजन

  • भारत 11–13 सितंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पहली बार वैश्विक पांडुलिपि विरासत सम्मेलन आयोजित करेगा।
  • यह सम्मेलन "पांडुलिपि विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः प्राप्त करना" विषय पर केंद्रित होगा।
  • आयोजन गुरु पूर्णिमा के दिन घोषित किया गया — गुरु-शिष्य परंपरा और प्राचीन ज्ञान की प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है।
  • यह आयोजन स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण (1893) को समर्पित श्रद्धांजलि भी है।
  • सम्मेलन में 75+ वैश्विक विशेषज्ञ, 500+ प्रतिनिधि, प्रदर्शनी, कार्यशालाएँ और AI आधारित संरक्षण तकनीक का प्रदर्शन होगा।

Global-Manuscript-Heritage

भारत की पांडुलिपि परंपरा: एक समृद्ध विरासत

  • भारत में लगभग 1 करोड़ से अधिक पांडुलिपियाँ संरक्षित हैं।
  • ये पांडुलिपियाँ संस्कृत, तमिल, ब्राह्मी, शारदा, पाली, ग्रंथ, आदि लिपियों में मिलती हैं।
  • इनका विषय-वस्तु दर्शन, विज्ञान, आयुर्वेद, नाट्यशास्त्र, खगोलशास्त्र, कर्मकांड आदि है।

सम्मेलन की विशेष गतिविधियाँ:

  • दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रदर्शनी
    • UNESCO की Memory of the World Register में सूचीबद्ध पांडुलिपियाँ।
  • संरक्षण तकनीकों का लाइव प्रदर्शन
    • AI आधारित डिजिटलीकरण, पुरालेखविज्ञान, इथिकल प्रिजर्वेशन।
  • संस्कृति-संबंधी कार्यक्रम और स्टार्टअप इनोवेशन शोकेस।
  • विषय-विशेष कार्यशालाएँ: पांडुलिपि अध्ययन, भाषा प्रशिक्षण, अनुवाद।

प्रमुख योजनाएँ:

योजना

उद्देश्य

MRP (Manuscript Research Partner) योजना

युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण, स्क्रिप्ट लैब्स और फील्ड वर्कशॉप

नई दिल्ली घोषणापत्र (Declaration)

पांडुलिपियों के संरक्षण, अनुवाद और डिजिटल आर्काइविंग की दिशा में नीतिगत दिशानिर्देश

प्रेरणास्रोत: स्वामी विवेकानंद का भाषण (11 सितंबर 1893)

  • सम्मेलन की तिथि स्वामी विवेकानंद के विश्व धर्म महासभा (शिकागो) में ऐतिहासिक भाषण की 132वीं वर्षगाँठ के रूप में चुनी गई है।
  • यह ज्ञान, सांस्कृतिक संवाद और विश्व शांति के भारत के दृष्टिकोण को दोहराता है।

पेपर प्रस्तुति और शोध आवेदन:

विवरण

जानकारी

आधिकारिक पोर्टल

https://gbm-moc.in

पेपर जमा की अंतिम तिथि

10 अगस्त, 2025

ईमेल

gbmconference@gmail.com


प्रश्न :- भारत में पहली बार वैश्विक पांडुलिपि विरासत सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया जाएगा?

(a) विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर, वाराणसी
(b) नालंदा ,बिहार
(c) भारत मंडपम, नई दिल्ली
(d) प्रयागराज,उत्तर प्रदेश 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR