New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक साझेदारी (GPAI)

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, GPAI,  AI, नई दिल्ली घोषणा
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ-

  • 12- 14 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक साझेदारी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को विनियमित करने के लिए एक आम वैश्विक ढांचा स्थापित करने की दिशा में पहला कदम उठाया, किंतु विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे समझौते केवल समान विचारधारा वाले देशों के बीच ही काम करेंगे।

GPAI

मुख्य बिंदु-

  • कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता पर वैश्विक भागीदारी शिखर सम्मेलन एक बहु-हितधारक पहल है, जिसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता  से संबंधित प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान और व्यावहारिक गतिविधियों का समर्थन करके ए.आई. पर सिद्धांत और व्यवहार के बीच के अंतर को दूर करना है।
  • GPAI शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा को अपनाया गया, जिसमें AI जोखिमों को कम करने और महत्वपूर्ण संसाधनों तक समान पहुंच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।
  • शिखर सम्मेलन में शामिल सभी 29 सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से इस घोषणा को अपनाया है।
  • इसमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान और कनाडा जैसे देश शामिल हैं। 
  • चीन एक तकनीकी महाशक्ति होने के बावजूद इस बहुपक्षीय समूह का हिस्सा नहीं है।
  • AI से संबंधित छोटी चुनौतियों को हल करना आसान हो सकता है; लेकिन बड़ी चुनौतियों, जहां कई हितधारक शामिल हैं, को समझाना बहुत कठिन हो सकता है। 
  • वैश्विक AI नियम केवल उन्हीं देशों के बीच अंतर-संचालित हो सकते हैं, जो समान मूल्यों को साझा करते हैं।
  • AI सिस्टम के प्रसार को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन एक ऐसे ढांचे की जरुरत है जो युद्धों के दौरान AI-आधारित सिस्टम के हथियारीकरण को रोक सके। 
  • शायद एक ऐसा  ढांचा भी मिल सकता है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि इन प्रौद्योगिकियों का उपयोग युद्ध में एक-दूसरे को मारने के लिए नहीं किया जाएगा।
  • विनियमों को विभिन्न हितधारकों को सही प्रोत्साहन प्रदान करने की आवश्यकता है।

GPAI शिखर सम्मेलन-

  • GPAI शिखर सम्मेलन में अपनाई गई घोषणाएं देशों के लिए उनकी विशिष्ट बाजार आवश्यकताओं के अनुसार नियम बनाने के लिए एक ब्लूप्रिंट के रूप में काम कर सकती हैं।
  • इस तरह की घोषणाएं उन देशों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो इन प्रौद्योगिकियों के निर्माण में आगे हैं और इनमें से कुछ नीतियों तथा ढांचे एवं मानकों के अनुरूप दृष्टिकोण अपनाया है।
  • एक वैश्विक ढांचे का रूप कुछ इस तरह तैयार करना होगा;  जिसका उपयोग विशिष्ट देश,  विशिष्ट बाजार, विशिष्ट विनियमन के साथ किया जा सकता है, विशेष रूप से उन देशों के लिए जो इस क्षेत्र में आगे हैं। 

नई दिल्ली घोषणा-

  • घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सेवा और कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता अनुप्रयोगों को सहयोग के लिए विकसित करने के साथ-साथ विकासशील देशों की आवश्यकताओं के अनुरूप कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता के विकास को शामिल करने पर सहमति व्यक्त की गई है।
  • शिखर सम्‍मेलन में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं, कृषि और अन्य क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित एप्लिकेशन बनाने के लिए साझेदार देशों के बीच नवाचार और सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
  • नई दिल्ली घोषणा के अंतर्गत सम्मेलन विकासशील देशों पर ध्यान केंद्रित करेगा और विश्व के सभी लोगों को कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता  के विभिन्न मंचों और समाधान का लाभ उपलब्ध कराएगा।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक साझेदारी का आयोजन किस स्थान पर किया गया?

(a) नई दिल्ली 

(b) न्यूयार्क

(c) बीजिंग

(d) जेनेवा

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न - GPAI शिखर सम्मेलन में अपनाई गई घोषणाएं देशों के लिए उनकी विशिष्ट बाजार आवश्यकताओं के अनुसार नियम बनाने के लिए एक ब्लूप्रिंट के रूप में काम कर सकती हैं। मूल्यांकन कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X