New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

गोविंदयापल्ली राम मोहन राव (Govindayapalli Ram Mohan Rao)

प्रारंभिक परीक्षा – गोविंदयापल्ली राम मोहन राव
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों

04 जनवरी,2024 को सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने गोविंदयापल्ली राम मोहन राव को 3 वर्ष की अवधि के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया।

Govindayapalli-Ram-Mohan-Rao

प्रमुख बिंदु 

  • गोविंदयापल्ली राम मोहन राव की यह नियुक्ति  2027 तक प्रभावी रहेगी।
  • जी राममोहन राव इस नियुक्ति के साथ SEBI में इन्वेस्टिगेशन और इंटरनल इंस्पेक्शन डिपार्टमेंट को संभालेंगे।
  • गोविंदयापल्ली राम मोहन राव इससे पहले SEBI में रीजनल डायरेक्टर का पद संभाल रहे थे।
  • वह 25 वर्षों से अधिक समय तक बाजार नियामक के साथ रहे हैं, जिसके दौरान उन्होंने निरीक्षण, मुकदमेबाजी, वसूली, निवेशक जागरूकता, शिकायत निवारण आदि जैसे विविध पोर्टफोलियो का पर्यवेक्षण किया है।
  • गोविंदयापल्ली राम मोहन राव एसोसिएशन ऑफ सर्टिफाइड फ्रॉड एग्जामिनर्स (एसीएफई) से प्रमाणित धोखाधड़ी परीक्षक हैं।

सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI)

SEBI

  • सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में देश में सिक्योरिटीज और कमोडिटी बाजार के लिए रेगुलेटरी बॉडीज है।
  • SEBI की स्थापना 12 अप्रैल, 1988 को हुई थी।
  •  सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्थित है।

सेबी के कार्य

  • निवेशकों के हितों की रक्षा करना और पूंजी बाजार को चलाने के लिए नियम बनाना।
  • शेयर बाजारों और अन्य सुरक्षा एक्सचेंजों को विनियमित करना।
  • शेयर ब्रोकर, सब ब्रोकर, शेयर ट्रांसफर एजेंट, मर्चेंट बैंकर, अंडरराइटर्स इत्यादि के कार्यों को कंट्रोल करना और उनका रजिस्ट्रेशन कराना।
  • सुरक्षा एक्सचेंजों से संबंधित कर्मचारियों और व्यक्तियों का मार्गदर्शन करना
  • बाजारों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना।
  • सिक्योरिटी मार्केट से भ्रष्टाचार को खत्म करना।
  • म्यूचुअल फंड्स सिक्योरिटी को रजिस्टर करना और उनकी एक्टिवि को ध्यान में रखना।
  • नए इन्वेस्टर के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन करना।
  • रिसर्च और इंवेस्टीगेशन को बढ़ावा देना।
  • स्टॉक एक्सचेंज के उपनियमों को अप्रूव करना।
  • अकाउंट बुक का निरीक्षण करना और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों से आवधिक रिटर्न की मांग करना।
  • वित्तीय मध्यस्थों के अकाउंट बुक का निरीक्षण करना।
  • कंपनियों को एक या अधिक स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध करने के लिए बाध्य करना।
  • ब्रोकर का रजिस्ट्रेशन करना।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 04 जनवरी,2024 को सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने गोविंदयापल्ली राम मोहन राव को 3 वर्ष की अवधि के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। 
  2. सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की स्थापना 12 अप्रैल, 1988 को हुई थी।
  3. सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया का कार्य शेयर ब्रोकर, सब ब्रोकर, शेयर ट्रांसफर एजेंट, मर्चेंट बैंकर, अंडरराइटर्स इत्यादि को कंट्रोल करना और उनका रजिस्ट्रेशन कराना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया(SEBI) के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत : बिजनेस स्टैंडर्ड

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X