New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कृतज्ञ 3.0

चर्चा में क्यों 

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ‘फसल सुधार के लिये त्वरित प्रजनन’ को प्रोत्साहन देने के लिये हैकथॉन 3.0 ‘कृतज्ञ’ का आयोजन कर रही है। 

प्रमुख बिंदु

  • कृतज्ञ का अर्थ है : कृ- कृषि, त-तकनीक और ज्ञ-ज्ञान। आई.सी.ए.आर. अपनी राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत फसल विज्ञान प्रभाग के सहयोग से इसे आयोजित कर रही है।
  • यह कार्यक्रम फसल सुधार के लिये नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभिनव दृष्टिकोण एवं प्रौद्योगिकी समाधान प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

प्रतियोगिता के मानक 

  • इस प्रतियोगिता में देश भर के किसी भी विश्वविद्यालय या तकनीकी संस्थान के छात्र, संकाय और नवप्रवर्तनकर्ता या उद्यमी आवेदन कर सकते हैं और समूह के रूप में कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं ।
  • इसके अंतर्गत पुरस्कार स्वरुप अधिकतम 5 लाख रूपए प्रदान किये जाएंगे।

हैकथान 1.0 एवं 2.0  

  • राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना ने वर्ष 2020-21 में आई.सी.ए.आर. के कृषि इंजीनियरिंग प्रभाग के सहयोग से फार्म मशीनीकरण के प्रोत्साहन के लिये हैकथॉन 1.0 का आयोजन किया था। 
  • वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना ने आई.सी.ए.आर. के पशु विज्ञान प्रभाग के सहयोग से हैकथॉन 2.0 का आयोजन किया था। इसका उद्देश्य पशु विज्ञान को प्रोत्साहित करना था।

राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना

  • राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद ने विश्व बैंक के सहयोग से राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना की शुरुआत नवंबर 2017 में की थी। 
  • इसका समग्र उद्देश्य छात्रों को अधिक प्रासंगिक और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिये कृषि विश्वविद्यालयों एवं राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद का समर्थन करना है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X