New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

H9N2 एवियन इन्फ्लूएंजा

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, H9N2
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वह उत्तरी चीन में H9N2 के मामलों और बच्चों में सांस की बीमारी बढ़ने का बारीकी से निगरानी कर रहा है। चीन की अपेक्षा एवियन इन्फ्लूएंजा से होने वाली श्वसन संबंधी बीमारी के बारे में भारत को कम जोखिम है।

influenza

मुख्य बिंदु-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत चीन में मौजूदा इन्फ्लूएंजा की स्थिति से उत्पन्न होने वाली किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए तैयार है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तैयारियों के उपायों पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
  • भारत ऐसे सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों के समाधान के लिए एक समग्र और एकीकृत रोडमैप अपनाने के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण पर काम कर रहा है। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, विशेष रूप से कोविड ​​महामारी के बाद से स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय मजबूती हुई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, "डब्ल्यूएचओ द्वारा समग्र जोखिम मूल्यांकन मानव से मानव में फैलने की कम संभावना और अब तक डब्ल्यूएचओ द्वारा दर्ज किए गए H9N2 के मानव मामलों में कम मृत्यु दर का संकेत देता है।
  • मंत्रालय ने मानव, पशुपालन और वन्य जीवन क्षेत्रों के बीच निगरानी को मजबूत करने और समन्वय में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दे रहा है।
  • चीन को कोविड-19 के बाद एक और संभावित स्वास्थ्य आपातकाल का सामना करना पड़ रहा है 
  • एक रहस्यमय निमोनिया का प्रकोप स्कूलों में फैल गया है और इसके परिणामस्वरूप अस्पताल बीमार बच्चों से भर गए हैं।
  • इस प्रकोप का केंद्र बीजिंग और लियाओनिंग प्रांत हैं।
  • पिछले कुछ हफ्तों में चीन में श्वसन रोगों की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। 
  • बच्चों में सांस की बीमारी को सामान्य कारणों में शामिल किया गया है और असामान्य रोगज़नक़ या किसी अप्रत्याशित नैदानिक बीमारी की कोई पहचान नहीं की गई है।
  • डब्ल्यूएचओ ने चीन से अनियंत्रित निमोनिया के बढ़ते मामलो के बाद श्वसन संबंधी बीमारियों में वृद्धि पर विस्तृत नैदानिक ​​और महामारी विज्ञान संबंधी जानकारी साझा करने को कहा है।
  • चीन में अक्टूबर,2023 के मध्य से पिछले तीन वर्षों की इसी अवधि की तुलना में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों में ज्यादा वृद्धि हुई है।
  • ये इन्फ्लूएंजा आमतौर पर बच्चों में निमोनिया का कारण बनते हैं। 
  • इस मौसम में आमतौर पर श्वसन संक्रमण में भी वृद्धि होती है।

H9N2 वायरस -

  • H9N2 वायरस इन्फ्लुएंजा वायरस प्रजाति का एक उपप्रकार है। 
  • 1998 के बाद से H9N2 वायरस से मानव संक्रमण के कुल 86 मामले दर्ज किये गए हैं। 
  • इसका संक्रमण सामान्यतः सर्दी के मौसम में अधिक गंभीर होता है, जो माहामारी का कारण भी बन सकता है।
  • यह पहली बार 1966 में तुर्की में पाया गया था। 
  • इसके बाद ये 1975 से 1985 तक हांगकांग की स्वस्थ बत्तखों में और फिर 1990 में एशिया की घरेलू मुर्गियों में फैला।
  • इस बीमारी से संक्रमित बच्चों के फेफड़ों में सूजन आ रही है और तेज बुखार की वजह से शरीर का तापमान बढ़ रहा है। 
  • बच्चों को फ्लू  और श्वसन संबंधी बीमारियों में आमतौर पर होने वाली खांसी नहीं हो रही है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-  H9N2 वायरस इन्फ्लुएंजा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह पहली बार 1966 में तुर्की में पाया गया था। 
  2. इसका संक्रमण सामान्यतः सर्दी के मौसम में अधिक गंभीर होता है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों के समाधान के लिए एक समग्र और एकीकृत रोडमैप अपनाने के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण पर काम कर रहा है। यह रोडमैप चीन में फैल रहे H9N2 वायरस इन्फ्लुएंजा को भारत में फैलने से रोकने में कितना सहायक होगा। स्पष्ट करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR