New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

हवाना सिंड्रोम

प्रारम्भिक परीक्षा – हवाना सिंड्रोम
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में 

 केंद्र सरकार ने कर्नाटक उच्च न्यायालय से कहा है कि सरकार भारत में हवाना सिंड्रोम के मामले की जाँच करेगी।

havana-syndrome

प्रमुख बिंदु 

  • उच्च न्यायालय ने  केंद्र सरकार को तीन महीने के भीतर जाँच  करने का निर्देश दिया।
  • भारत में हवाना सिंड्रोम और भारत में उच्च आवृत्ति माइक्रोवेव ट्रांसमिशन की रोकथाम पर जांच के लिए एक याचिकाकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

हवाना सिंड्रोम क्या है?

  • हवाना सिंड्रोम एक प्रकार का मानसिक रोग उत्पन्न करता है जिसे अमेरिका सहित अन्य देशों के दूतावास कर्मचारियों द्वारा अनुभव किया जाता रहा है । 
  • सिंड्रोम शब्द का अर्थ केवल लक्षणों का एक समूह है जिसे एक साथ अनुभव किया जाता है ।

हवाना सिंड्रोम के लक्षण 

  • नैशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के अनुसार इसके निम्नलिखित लक्षण हैं-
  1. कुछ लक्षण अचानक महसूस होते हैं तो कुछ लंबे वक्‍त तक रहते हैं। 
  2. तेज आवाजें सुनाई देना (क्लिक, चहचहाहट और घसीटने जैसी आवाजें, एक या दोनों कानों में दर्द, कुछ लोगों को एक खास दिशा से परेशानी हुई, कुछ को किसी जगह से)
  3. टिनिटिस (कान में सीटियां बजना), सुनने की क्षमता कम होना
  4. सिर के अंदर तेज दबाव 
  5. याद रखने या फिर ध्‍यान में समस्‍या
  6. देखने में परेशानी
  7. जी मिचलाना
  8. लड़खड़ाना, बैलेंस बिगड़ना और सिर चकराना 

हवाना सिंड्रोम का कारण 

  • अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के अनुसार, ‘डायरेक्‍टेड, पल्‍सड रेडियो फ्रीक्‍वेंसी एनर्ज से यह सिंड्रोम होता है।
  • अमेरिकी वैज्ञानिकों के अनुसार पीड़ित उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव के संपर्क में आए जिससे तंत्रिका तंत्र  क्षतिग्रस्त हो गयी।
  • इसमें  मस्तिष्क के अंदर दबाव बनता है जिसके कारण  ध्वनि का आभास होता है।
  • मोबाइल फोन से भी निम्न स्तर के माइक्रोवेव उत्सर्जित होते हैं, लेकिन उन्हें लक्षित नहीं किया जाता है।
  • यह हमला उच्च शक्ति वाले माइक्रोवेव  किरणों को एक विशेष गैजेट के माध्यम से भेजा जाता है , जिसे माइक्रोवेव हथियार कहा जाता है।
  • अमेरिका के ज्‍यादातर अधिकारी मानते हैं कि यह इलेक्‍ट्रॉनिक हथियारों से किया गया हमला है।
  • हालांकि किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।

भारत में हवाना सिंड्रोम 

  • अभी तक भारत में हवाना सिंड्रोम की एकमात्र रिपोर्ट प्रकाश में आई है। 

माइक्रोवेव हथियार

  • माइक्रोवेव हथियार प्रत्यक्ष ऊर्जा हथियार होते हैं, जो अपने लक्ष्य पर  अत्यधिक  ऊर्जा  जैसे- ध्वनि, लेज़र और माइक्रोवेव के माध्यम से लक्षित करते हैं।
  • इसके माध्यम से उच्च-आवृत्ति के विद्युत चुंबकीय तरंगो के द्वारा मानव शरीर में संवेदना पैदा की जाती है।
  • माइक्रोवेव के द्वारा भोजन में पानी के अणुओं को उत्तेजित किया जाता है परिणामस्वरूप  शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिससे कारण  व्यक्ति को चक्कर आना और मतली जैसे लक्षणों का अनुभव होता  है।

प्रश्न  : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1.  हवाना सिंड्रोम मानसिक स्वास्थ्य लक्षणों का एक समूह है। 
  2. भारत में सिंड्रोम की कोई भी रिपोर्ट प्रकाश में नहीं आई है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

  1.  केवल कथन 1 
  2.  केवल कथन 2 
  3.  कथन 1 और 2  
  4.  न तो 1,ना ही 2  

उत्तर:  (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : हवाना सिंड्रोम से क्या आशय है ? इसके प्रमुख लक्षणों पर प्रकाश डालिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X