प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, समुद्री स्लग, मेलानोक्लैमिस द्रौपदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 |
संदर्भ-
हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने हेड-शील्ड समुद्री स्लग की एक नई समुद्री प्रजाति की खोज की है।
मुख्य बिंदु-
- मेलानोक्लामिस जीनस से संबंधित इस प्रजाति को पश्चिम बंगाल तट के दीघा और ओडिशा तट के उदयपुर में खोजा गया है।
- ZSI के शोधकर्ताओं ने इस नई प्रजाति का नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर ‘मेलानोक्लैमिस द्रौपदी” रखा है।
- हेड-शील्ड समुद्री स्लग की यह नई प्रजाति भारत के अलावा दुनिया में कहीं नहीं पाई जाती है।
मेलानोक्लैमिस द्रौपदी-
- यह भारत में पाई गई हेड-शील्ड समुद्री स्लग की दूसरी प्रजाति है।
- पहली प्रजाति पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर मेलानोक्लैमिस बेंगालेंसिस है।
- इस प्रजाति की पुष्टि रूपात्मक, शारीरिक और आणविक विशेषताओं की जांच से की गई है।
- यह एक छोटा अकशेरूकी एवं उभयलिंगी प्राणी है।
- इसकी अधिकतम लंबाई 7 मिमी तक होती है।
- इनका प्रजनन काल नवंबर से जनवरी तक है।
- यह भूरे काले रंग का होता है और इसके पिछले भाग पर रूबी लाल धब्बा होता है।
- इसकी पिछली ढाल लंबी होती है (शरीर की लंबाई का लगभग 61 प्रतिशत)।
- इसके शरीर पर खोल होता है।
- यह प्रजाति अन्य प्रजातियों से अलग गीले और नरम रेतीले समुद्र तटों पर निवास करती है।
- यह सामान्य रूप से रेतीले समुद्र तट के अंतर्ज्वारीय क्षेत्र में रेंगता है और अपने पीछे रेंगने का निशान छोड़ता है।
- मेलानोक्लामिस द्रौपदी का निवास स्थान मेलानोक्लामि बेंगालेंसिस के समान है।
- मेलानोक्लामि बेंगालेंसिस को वर्ष, 2022 में दीघा और धामरा के तट पर पाया गया था।
- जीवित मेलानोक्लामिस द्रौपदी जानवर एक आवरण बनाने के लिए लगातार पारदर्शी बलगम का स्राव करते हैं।
- यह रेत के कणों को पैरापोडियल स्पेस में प्रवेश करने से रोकता है।
समुद्री स्लग-
- समुद्री स्लग एक व्यापक शब्द है।
- यह नाम फ़ाइलम मोलस्का के अलग-अलग परिवारों के समुद्री जीवों को दिया जाता है; जैसे-
- पेलजिक समुद्री तितलियाँ
- एप्लिसियोमोर्फा के समुद्री खरगोश
- सेफलोस्पिडिया के हेडशील्ड स्लग
- रस चूसने वाले सैकोग्लोसन्स
- मुद्री स्लग नरम शरीर वाले, बिना खोल के होते हैं।
- ये समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में द्वितीयक उपभोक्ता की भूमिका निभाते हैं।
- ये तेज़ शिकारी होते हैं।
- ये रिबन कीड़े, समुद्री कीड़े और छोटी मछलियों जैसे छोटे जानवरों का शिकार करते हैं।
- दुनिया भर में इनकी 18 प्रजातियों की खोज की गई है।
- इस समूह की अधिकांश प्रजातियाँ इंडो-पैसिफिक महासागरीय क्षेत्र के समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाई जाती हैं;
- इसकी 15 प्रजातियाँ समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाई गई हैं।
- इसकी तीन प्रजातियाँ केवल उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पाई जाती हैं।
- थाईलैंड की खाड़ी में मेलानोक्लैमिस पैपिलाटा
- पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर मेलानोक्लैमिस बेंगालेंसिस
- मेलानोक्लैमिस द्रौपदी
द्रौपदी मुर्मू-
- द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं।
- ये भारत की पहली आदिवासी तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
- मुर्मू ओडिशा के मयूरभज के संथाल आदिवासी समुदाय से हैं।
- ये झारखंड की राज्यपाल भी रहीं।
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India- ZSI)-
- ZSI की स्थापना 1 जुलाई, 1916 को की गई थी।
- इसकी उत्पत्ति वर्ष, 1875 में कलकत्ता में स्थापित भारतीय संग्रहालय के प्राणी शास्त्र अनुभाग से हुई।
- इसकी स्थापना का उद्देश्य प्राणियों जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में सर्वेक्षण, अन्वेषण और अनुसंधान को बढ़ावा है।
- प्रारंभ में ZSI के पूरे भारत में आठ क्षेत्रीय केंद्र थे।
- वर्तमान में देश भर में 16 क्षेत्रीय केंद्र फैले हुए हैं।
- इसका मुख्यालय कोलकाता में है।
- इसे राष्ट्रीय जैव विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 39 के अनुसार राष्ट्रीय प्राणी संग्रह के लिए नामित भंडार के रूप में घोषित किया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-
प्रश्न- मेलानोक्लैमिस द्रौपदी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- यह भारत में पाई गई हेड-शील्ड समुद्री स्लग की दूसरी प्रजाति है।
- यह एक छोटा अकशेरूकी एवं उभयलिंगी प्राणी है।
- इनका प्रजनन काल नवंबर से जनवरी तक है।
- इसकी अधिकतम लंबाई 7 मिमी तक होती है।
उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चारों
उत्तर- (d)
मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-
प्रश्न- समुद्री स्लग के बारे में बताते हुए मेलानोक्लैमिस द्रौपदी की विशेषताओं को स्पष्ट करें।
|