New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

चर्चा में क्यों ?

  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में निधन हो गया।
  • वे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सत्यपाल मलिक का परिचय 

  • सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को बागपत, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • उन्होंने शिक्षा प्राप्त की मेरठ कॉलेज से, जहाँ से उन्होंने स्नातक और कानून (LLB) की पढ़ाई की।

प्रारंभिक जीवन और राजनीति में प्रवेश

  • उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1968-69 में छात्र नेता के रूप में की थी।
  • वर्ष 1974 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और बागपत (उत्तर प्रदेश) से विधायक चुने गए।
  • वे चौधरी चरण सिंह के करीबी रहे और बाद में लोक दल में शामिल हुए।
  • चरण सिंह ने उन्हें लोक दल का महासचिव नियुक्त किया।

राज्यसभा और कांग्रेस से जुड़ाव

  • 1980: मलिक लोक दल की ओर से राज्यसभा पहुंचे।
  • 1984: कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और 1986 में दोबारा राज्यसभा में भेजे गए।

जनता दल और केंद्र सरकार में मंत्री

  • 1987: बोफोर्स घोटाले के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
    • वीपी सिंह की सरकार में शामिल होकर जनता दल में प्रवेश किया।
  • 1989: अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव जीता।
  • उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया, उनके मंत्रालय थे:
    • पर्यटन मंत्रालय
    • संसदीय कार्य मंत्रालय

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव

  • वर्ष 2004 में वह भाजपा में शामिल हुए।
  • बागपत से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन रालोद प्रमुख अजीत सिंह से हार गए।
  • मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में, उन्हें भूमि अधिग्रहण विधेयक पर विचार करने वाली संसदीय समिति का प्रमुख बनाया गया।
  • इस पैनल ने विधेयक के खिलाफ राय दी, जिसके बाद सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

राज्यपाल के रूप में कार्यकाल: 

राज्य

कार्यकाल

प्रमुख घटनाएँ

बिहार

अक्टूबर 2017 - अगस्त 2018

पहला राज्यपाल नियुक्ति

जम्मू-कश्मीर

अगस्त 2018 - नवंबर 2019

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय राज्यपाल

गोवा

नवंबर 2019 - अगस्त 2020

कार्यकाल छोटा रहा

मेघालय

अगस्त 2020 - अक्टूबर 2022

अंतिम राज्यपाल नियुक्ति

  • वह अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के दौरान राज्यपाल थे।

प्रश्न:  जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने की ऐतिहासिक घटना के समय किस व्यक्ति ने वहाँ के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था ?

(a) फागू चौहान

(b) सत्यपाल मलिक

(c) पी.एस. श्रीधरन पिल्लई

(d) नजमा हेपतुल्ला

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR