New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपीय जीआई टैग

प्रारंभिक परीक्षा - कांगड़ा चाय, जीआई टैग
मुख्य परीक्षा के लिए : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 - बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषय

सन्दर्भ 

  • हाल ही में, हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय को यूरोपियन यूनियन द्वारा  जीआई टैग प्रदान किया गया।

kangra-tea

कांगड़ा चाय

  • यह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उत्पादित एक प्रकार की चाय है।
  • इसे कांगड़ा घाटी में खेती की जाने वाली चाय की कैमेलिया साइनेंसिस प्रजाति की पत्तियों, कलियों और कोमल तनों से बनाया जाता है।
  • यह एक उच्च गुणवत्ता वाली चाय है, जो अपने अनोखे स्वाद, सुगंध और रंग के लिए जानी जाती है।
  • कांगड़ा घाटी में काली चाय और हरी चाय दोनों का उत्पादन किया जाता है। 
  • काली चाय के स्वाद में मीठापन रहता है, वहीं हरी चाय में एक वुडी(Woody) सुगंध होती है।
  • कांगड़ा चाय को भारत में वर्ष 2005 में ही भौगोलिक संकेतक(जीआई टैग) प्राप्त हो चुका है।

जीआई टैग 

  • जीआई टैग मुख्य रूप से कृषि संबंधी, प्राकृतिक या विनिर्मित्त वस्तुओं के लिए प्रदान किया जाता है, जिनमें अनूठे गुण, ख्याति या इसके भौगोलिक उद्भव के कारण जुड़ी अन्य लक्षणगत विशेषताएं होती है।
  • जीआई टैग एक प्रकार का बौद्धिक संपदा अधिकार(आईपीआर) होता है, जो आईपीआर के अन्य रूपों से भिन्न होता है, क्योंकि यह एक विशेष रूप से निर्धारित स्थान में समुदाय की विशिष्टता को दर्शाता है।
  • वर्ल्‍ड इंटलैक्‍चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन (WIPO) के अनुसार जीआई टैग एक प्रकार का लेबल होता है, जिसमें किसी उत्पाद को विशेष भौगोलि‍क पहचान दी जाती है।  
  • इसका पंजीकरण 10 वर्ष के लिए मान्य होता है तथा 10 वर्ष बाद पंजीकरण का फिर से नवीनीकरण कराया जा सकता है।
  • एक बार जीआई टैग संरक्षण प्रदान करने के बाद कोई भी अन्य निर्माता समरूप उत्पादों को बाजार में लाने हेतु नाम का दुरुपयोग नहीं कर सकता है। यह टैग उपभोक्ताओं को भी उस उत्पाद की प्रमाणिकता के बारे में सुविधा और गारंटी प्रदान करता है।
  • जीआई टैग का उपयोग उन सभी उत्पादकों द्वारा किया जा सकता है जो अपने उत्पादों को जीआई टैग द्वारा निर्दिष्ट स्थान पर उत्पादित करते हैं और जिनके उत्पाद विशिष्ट गुण साझा करते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीआई टैग, औद्योगिक सम्पत्ति के संरक्षण हेतु पेरिस समझौते के तहत बौद्धिक सम्पदा अधिकारों (आई.पी.आर.) के एक प्रकार के रूप में शामिल किया गया है।
  • जीआई टैग, विश्व व्यापार संगठन (WTO) के व्यापार सम्बंधित पहलुओं पर बौद्धिक सम्पदा अधिकार (TRIPS-ट्रिप्स) समझौते द्वारा भी शासित होता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X