New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

हैदराबाद बर्ड एटलस

(प्रारंभिक परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 1 : समसामयिक घटनाक्रम)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में पक्षी निरीक्षकों और स्वयंसेवकों ने मिलकर हैदराबाद बर्ड एटलस (Hyderabad Bird Atlas) विकसित किया।

Hyderabad-Bird-Atlas

हैदराबाद बर्ड एटलस (HBA) के बारे में 

  • परिचय : HBA एक नागरिक विज्ञान परियोजना है,जो हैदराबाद शहर और उसके आसपास मौजूद पक्षी प्रजातियों के व्यवस्थित रूप से दस्तावेजीकरण पर केंद्रित है।
    • परियोजना में पक्षी प्रजातियों के वितरण एवं मानचित्रण के साथ मौसमी विविधताओं और आवास-विशिष्ट डाटा को शामिल किया जाएगा। 
  • शामिल क्षेत्र : HBA शहर के 11% हिस्से को कवर करेगा। 
  • समयावधि : पक्षी सर्वेक्षण कम से कम 3 वर्षों की अवधि के लिए वर्ष में दो बार (शीतकालीन-फरवरी और ग्रीष्म-जुलाई) किया जाएगा। 
  • प्रमुख भागीदार : हैदराबाद बर्ड एटलस पहल तीन प्रमुख संगठनों के सामूहिक प्रयासों और सहयोग द्वारा बनाया गया है-
    • डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया(WWF-India)
    • हैदराबाद बर्डिंग पाल्स(Hyderabad Birding Pals-HBP)
    • डेक्कन बर्डर्स(Deccan Birders)
  • पक्षी एटलस विकसित करने के उद्देश्य:
  • पक्षी वितरण को समझना 
  • पक्षी आबादी और वितरण में परिवर्तन की निगरानी करना। 
  • महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों की पहचान करना 
  • भूमि उपयोग योजना की जानकारी देना 
  • संरक्षण योजनाएँ बनाना 
  • नागरिक वैज्ञानिकों को शामिल करना

महत्त्व 

  • यह परियोजना जैव विविधता का दस्तावेजीकरण करने और संरक्षण रणनीतियों की जानकारी देने के लिए भी महत्वपूर्ण है। 
  • यह एटलस वर्तमान पक्षी आबादी के लिए एक व्यापक आधार रेखा के रूप में कम करने के साथ ही शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन और संरक्षण प्रयासों के कारण पक्षी समुदाय में होने वाले परिवर्तनों का अवलोकन एवं मूल्यांकन करने में मदद करेगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR