New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

लोकटक झील में जल-विद्युत आधुनिकीकरण योजना 

प्रारम्भिक परीक्षा – लोकटक झील, केइबुल लामजाओ फ्लोटिंग नेशनल पार्क, संगाई हिरण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

चर्चा में क्यों 

  • मणिपुर सरकार ने राज्य की प्रसिद्ध लोकटक झील में जल-विद्युत आधुनिकीकरण योजना पर केंद्र के समक्ष अपनी आपत्ति व्यक्त किया है।

Loktak-Lake

प्रमुख बिंदु

  • यह योजना लोकटक झील की जैव विविधता तथा संगाई हिरण के अस्तित्व के लिए एक गंभीर खतरा हो सकता है। 
  • इससे केइबुल लामजाओ फ्लोटिंग नेशनल पार्क की महत्वपूर्ण पारिस्थितिक स्थिति और इसकी जैव विविधता की खतरनाक स्थिति भी प्रभावित होगी।

संगाई हिरण

  • संगाई मणिपुर की स्थानिक प्रजाति है जो गंभीर रूप से लुप्तप्राय है। यह मणिपुर का राज्य पशु तथा सांस्कृतिक प्रतीक है। इसे डांसिंग डियर के नाम से भी जाना जाता है। 
  • इसका निवास स्थान लोकटक झील है। जो पूर्वोत्तर की सबसे खूबसूरत और पारिस्थितिक रूप से समृद्ध झीलों में से एक है।

केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान :

  • यह पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर राज्य के बिष्णुपुर जिले में स्थित विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है। यह 40 वर्ग किमी क्षेत्रफल में विस्तृत है।
  • इसकी स्थापना  28 मार्च 1977 को पर्यवरण एवं वन मंत्रालय के द्वारा किया गया था। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान लोकटक झील के अंतर्गत आता है। 
  • इस राष्ट्रीय उद्यान के प्रमुख वन्यजीव -ब्लैक ड्रोंगोस, जंगल क्रो, येलो हेडेड वैगेटल, जंगली सूअर, ब्रो एंटेलियर, कोबरा, पाइथन आदि पाये जाते हैं।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीवों की लगभग 1000 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं। यहाँ लगभग  100 से अधिक जलीय वनस्पतियों की प्रजातियां भी पाई जाती हैं।                     

Loktak-Lake

लोकटक झील:

  • यह झील मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में स्थित है जो इंफाल शहर से 48 किमी दूर है। 
  • यह झील उत्तर-पूर्व भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है। यह पानी का एक सुंदर विस्तार है जो एक लघु अंतर्देशीय समुद्र जैसा दिखता है। 
  • इस झील में जल की सतह के ऊपर तैरती फुमडी पाया जाता है। 

phumdi

  • फुमडी : यह तैरते हुए द्वीपों की एक श्रृंखला है, जो वनस्पति, मिट्टी और कार्बनिक पदार्थों के मिश्रण से बना होता है। 
  • यह झील मणिपुर की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह झील मणिपुर के लोगों के मुख्य आय का स्त्रोत है
  • यह झील सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और जल विद्युत उत्पादन,पर्यटन आदि के लिए महत्वपूर्ण है। 
  • इस झील को वर्ष 1990 में रामसर स्थल घोषित किया गया तथा वर्ष 1993 में मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड के तहत सूचीबद्ध किया गया था। 
  • इस झील का पारिस्थितिकी तंत्र जल विद्युत उत्पादन और मानव गतिविधियों के कारण अति संवेदनशील हो गया है।

लोकटक पावर स्टेशन:

  • लोकटक पावर स्टेशन एक बहुउद्देश्यीय भंडार योजना है, जिसे खुगा और इम्फाल नदी द्वारा स्थापित लोकटक झील की जल विद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए बनाया गया है।
  • इस पावर स्टेशन को वर्ष 1983 में चालू किया गया था।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- फुमडी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह तैरते हुए द्वीपों की एक श्रृंखला है।
  2. यह वनस्पति, मिट्टी और कार्बनिक पदार्थों के मिश्रण से बना होता है।
  3. यह मणिपुर राज्य में स्थित लोकटक झील के ऊपर तैरता रहता है। 

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- फुमडी क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR