New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

इचामती नदी (Ichamati River)

प्रारंभिक परीक्षा – इचामती नदी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2,3

चर्चा में क्यों 

  • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर ने 04 अक्टूबर 2023 को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जलमार्ग 44 (इचामती नदी) पर ड्रेजिंग कार्य का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय अपने निरंतर प्रयासों से परिवहन के अधिक लागत-प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल साधन के रूप में अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय जलमार्गों का विकास और आधुनिकीकरण कर रहा है।
  • अंतर्देशीय जलमार्ग भारत की अर्थव्यवस्था के विकास को शक्ति दे रहे हैं।
  • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, राष्ट्रीय जलमार्ग के विकास की दिशा में पहली बार इस तरह का काम कर रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ था।
  • शासनादेश के अनुसार 1.5 मीटर की नौवहन गहराई हासिल करने और नदी में ज्वारीय प्रभाव को बढ़ाने के लिए तेंतुलिया से कलांची तक 23.38 किमी तक ड्रेजिंग का काम शुरू किया जा रहा है।
  • नौवहन क्षमता में सुधार लाने के लिए तेंतुलिया (40 किमी) से कलानची (63.38 किमी) तक जलकुंभी, खरपतवार, प्लास्टिक, गैर-प्लास्टिक सामग्री अपशिष्ट, प्राकृतिक तथा कृत्रिम (डंप की गई सामग्री) को साफ किया गया और ड्रेजिंग मात्रा का आकलन किया गया।
  • भारत में जलमार्गों का विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजना तथा कार्यान्वयन दोनों शामिल हैं।
    • यह परिवहन लागत को कम करने, व्यापार को बढ़ावा देने और रेल तथा सड़कों पर भीड़ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

     इचामती नदी

    • इचामती नदी नदी भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बहने वाली एक नदी है।
    • यह माथाभांगा नदी की एक वितरिका है, जो स्वयं गंगा नदी की एक प्रमुख वितरिका पद्मा नदी की वितरिका है।
    • माथाभांगा नदिया ज़िले में माझदिया के समीप दो वितरिक धाराओं में बट जाती है: चूर्णी नदी और इचामती नदी।
      • अक्सर माथाभांगा नदी के कुछ भाग को भी इचामती नदी कह दिया जाता है।

      प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

      1. इचामती नदी भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बहने वाली एक नदी है।
      2. इचामती नदी माथाभांगा नदी की एक वितरिका है, जो गंगा नदी की एक प्रमुख वितरिका पद्मा नदी की वितरिका है।

       उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

       (a) केवल

      (b) केवल 2  

      (c) कथन 1 और 2 

      (d) न तो 1 ना ही 2 

      उत्तर: (c)

      मुख्य परीक्षा प्रश्न : राष्ट्रीय जलमार्ग से क्या अभिप्राय है? अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय जलमार्गों के महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

                                                                                                                                                                                                         स्रोत: पीआईबी

      « »
      • SUN
      • MON
      • TUE
      • WED
      • THU
      • FRI
      • SAT
      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR