New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

कोविड पर ICMR का  अध्ययन

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों- 

हाल ही में प्रकाशित भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के एक अध्ययन में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 से पीड़ित लगभग 6.5% लोगों की मृत्यु हो गई।

प्रमुख बिंदु-

  • यह अध्ययन 31 अस्पतालों के 14,419 मरीजों के डेटा पर आधारित है। इसमें वे मरीज़ शामिल हैं जो सितंबर 2020 से अस्पताल में भर्ती थे।
  • संक्रमण- कोरोनावायरस के मूल, डेल्टा, या ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण से होने की संभावना है। 
  • यह केवल उन लोगों के परिणामों को देखता है, जो मध्यम से गंभीर बीमारी के साथ अस्पताल में भर्ती थे।

अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष- 

  • अध्ययन में पाया गया कि 17.1% संक्रमित मरीजों ने कोविड-19 के बाद  जैसे- सुस्ती और सांस फूलना, और संज्ञानात्मक असामान्यताएं और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई आदि को बाद की स्थितियों में अनुभव किया। 
  • संक्रमण से पहले टीके की एक खुराक से एक साल की अवधि में मौतों की संख्या में 60% की कमी आई।
  • मृत्यु दर का अधिक जोखिम किसे था-
    • कोविड-19 संक्रमण के बाद मृत्यु के जोखिम को बढ़ाने वाले कारक सह-रुग्णता, आयु और लिंग थे।
    • अध्ययन में पाया गया कि एक सहरुग्ण स्थिति वाले लोगों में संक्रमण के बाद  वर्ष के दौरान मरने की संभावना 9 गुना अधिक थी।
    • आंकड़ों के मुताबिक, पुरुषों की मृत्यु की संभावना 1.3 गुना अधिक थी। 
    • 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की मृत्यु की संभावना 2.6 गुना अधिक थी।
    • 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों में चार सप्ताह के पहले फॉलो-अप और एक साल के फॉलो-अप के बीच मृत्यु का जोखिम 5.6 गुना अधिक था।
    • ICMR की पिछली रिपोर्ट्स  के अनुसार यदि भर्ती किए गए बच्चों में सहवर्ती बीमारियाँ अधिक गंभीर हैं, जैसे कि घातक, किडनी संबंधी विकार, हेमेटोलॉजिकल विकार आदि; तो इसे बच्चों में मृत्यु की बढ़ी संभावना का कारण माना जा सकता है
    • सह-रुग्णता एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। इसलिए, किसी भी सह-रुग्णता वाले लोगों, विशेष रूप से लीवर सिरोसिस और क्रोनिक किडनी रोग जैसी स्थितियों से पीड़ित लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए क्योंकि उन्हें गंभीर बीमारी और जटिलताएं होने की संभावना अधिक होती है। 

 प्रश्न:- हाल ही में हुए कोविड-19 पर ICMR के अध्ययन के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1.  बच्चों में संक्रमण काल की तुलना में वर्ष भर में बढ़ी हुई मृत्यु दर दर्ज हुई। 
  2. संक्रमण से पहले टीके की एक खुराक से वर्ष भर में मौतों की संख्या आधी से भी कम हो गई।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                          

(b) केवल 2                              

(c) 1 और 2 दोनों                  

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर - (c)  

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  कोविड-19 के संक्रमण से होने वाली मृत्यु में सह-रुग्णता एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक रहा है। विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X