IEPFA ने सक्षम निवेश अभियान शुरू किया

चर्चा में क्यों ?

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधीन निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण (IEPFA) ने एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल सक्षम निवेशक अभियान शुरू किया।

सक्षम निवेशक अभियान के बारे में:

  • यह 100-दिवसीय अभियान 28 जुलाई से 6 नवंबर 2025 तक चलेगा।
  • इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों को उनके लाभांश,शेयरों और केवाईसी से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक दस्तावेज अद्यतन करने में मदद करना था।

अभियान के उद्देश्य

  • दावा न किए गए लाभांश के मामलों का समाधान।
  • निवेशकों को केवाईसी और नामांकन विवरण अद्यतन करने में सहायता।
  • यह सुनिश्चित करना कि सीधा लाभांश भुगतान समय पर और सही निवेशकों तक पहुँचे।
  • IEPFA को शेयरों के अनावश्यक ट्रांसफर से रोकना।

IEPFA (Investor Education and Protection Fund Authority) की भूमिका

विषय

विवरण

पूर्ण नाम

निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण

अधीनस्थ मंत्रालय

कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs)

गठन

कंपनियों अधिनियम, 2013 के तहत

मुख्य कार्य

निवेशक संरक्षण, वित्तीय साक्षरता, बकाया लाभांश और शेयरों का प्रबंधन

प्रमुख पहल

निवेशक दीदी, निवेशक पंचायत, निवेशक शिविर

अभियान का प्रभाव और सहयोग

  • डाक विभाग ने AMFI (Association of Mutual Funds in India) के साथ साझेदारी की, जिससे 24 करोड़ से अधिक निवेशकों के लिए केवाईसी प्रक्रिया सरल हुई।
  • FY 2024-25 में ही लगभग 1 करोड़ नए निवेशकों को जोड़ा गया,जो भारत में वित्तीय समावेशन की सफलता दर्शाता है।
  • इससे न केवल लाभांश के प्रत्यक्ष लाभ का रास्ता प्रशस्त हुआ बल्कि अधिग्रहण और धोखाधड़ी की आशंकाएँ भी कम हुईं।

निवेशकों के लिए लाभ और अपेक्षित कार्य:

कार्य

लाभ

पुरानी केवाईसी/शेयर प्रमाणपत्र को अपडेट करना

लाभांश सीधे प्राप्त करना सुनिश्चित

शेयरों का डीमैटरण

डिजिटल पहुंच और सुरक्षा

समय पर कार्रवाई

IEPFA को शेयर ट्रांसफर होने से रोकना

केवाईसी व नामांकन अद्यतन

निवेशक अधिकारों की सुरक्षा

प्रश्न. सक्षम निवेशक अभियान 2025 किस मंत्रालय के अधीन शुरू किया गया था ?

(a) वित्त मंत्रालय

(b) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

(c) कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय

(d) उपभोक्ता मामले मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT