New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

आईएमएफ का भारत के लिए जीडीपी के अनुमान 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ-

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 10 अक्टूबर,2023 को वित्तीय वर्ष 2024 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान को 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया, जबकि वैश्विक विकास दर का अनुमान घटाकर 2.9 प्रतिशत किया है।

economy

मुख्य बिंदु-

  • आईएमएफ वित्तीय वर्ष के आधार पर भारत की आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान प्रस्तुत करता है, जबकि अन्य अर्थव्यवस्थाओं के लिए कैलेंडर वर्ष का उपयोग करता है।
  • आईएमएफ ने जून तिमाही के दौरान "अपेक्षा से अधिक मजबूत खपत" का हवाला देते हुए भारत के लिए अपने 2023-24 के विकास अनुमान को जुलाई के 6.1% के अनुमान से बढ़ाकर 6.3% कर दिया।

soft-landing

  • आईएमएफ ने जुलाई,2023 में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। हालाँकि, यह चालू वित्त वर्ष के लिए RBI के नवीनतम अनुमान 6.5 प्रतिशत से कम है।
  • आईएमएफ के नवीनतम विश्व आर्थिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) ने 2023 के लिए अपने वैश्विक विकास पूर्वानुमान को 3 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है, किंतु 2024 के अनुमान को 10 आधार अंक कम करके 2.9 प्रतिशत कर दिया है।
  • हालाँकि, भारत की जीडीपी वृद्धि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन से अधिक होने का अनुमान है।
  • आईएमएफ के 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' ने चीन के विकास पूर्वानुमान को 2023 के लिए 0.2 प्रतिशत अंक और 2024 के लिए 0.3 प्रतिशत अंक घटाकर क्रमशः 5 प्रतिशत और 4.2 प्रतिशत कर दिया है।
  • इसमें कहा गया है कि चीन में संपत्ति बाजार संकट के साथ कम निवेश मुख्य योगदानकर्ता हैं।
  • 'विश्व आर्थिक आउटलुक' में कहा गया है, "भारत में विकास 2023 और 2024 दोनों में 6.3 प्रतिशत मजबूत रहने का अनुमान है, 2023 के लिए 0.2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी के साथ, जो अप्रैल-जून के दौरान अपेक्षा से अधिक मजबूत खपत को दर्शाता है।" 
  • इसमें कहा गया है कि मौद्रिक नीति अनुमान मध्यम अवधि में भारतीय रिजर्व बैंक के मुद्रास्फीति लक्ष्य को प्राप्त करने के अनुरूप हैं।
  • सरकार ने आरबीआई को सीपीआई मुद्रास्फीति को दोनों तरफ 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर रखने का आदेश दिया है।
  • यह देखते हुए कि खाद्य सुरक्षा समस्याओं ने दुनिया के सबसे बड़े चावल निर्यातक भारत को हाल ही में निर्यात प्रतिबंधों के लिए प्रेरित किया है।
  • तेल आयात पर, इसने कहा कि अप्रैल-जून 2023 के दौरान भारत का लगभग 35 से 40 प्रतिशत कच्चे तेल का आयात रूस से हुआ, जो यूक्रेन में युद्ध से पहले 5 प्रतिशत से भी कम था।
  • “हालांकि भारत का तेल निर्यात (ज्यादातर पेट्रोलियम उत्पाद) उसके तेल आयात (ज्यादातर कच्चे तेल) के मुकाबले छोटा है, भारत ने यूरोपीय संघ को अपने तेल निर्यात में काफी वृद्धि की है।”

अन्य प्रमुख एजेंसियों के अनुमान-

  • विश्व बैंक ने प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत सेवा गतिविधियों के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 6.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा था।
  • विश्व बैंक के भारत विकास अपडेट में कहा गया है कि भारत में 2023-24 में विकास दर 6.3 प्रतिशत मजबूत रहने की उम्मीद है।
  • विश्व बैंक ने अपनी अप्रैल,2023 की रिपोर्ट में भी 6.3 फीसदी प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया था, जबकि भारत ने 2022-23 में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
  • सितंबर,2023 में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर का अनुमान थोड़ा कम करके 6.3 प्रतिशत कर दिया था।
  • आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में भारत के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान 6 प्रतिशत के पिछले अनुमान से बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक कौन-सी संस्था जारी करती है?

(a) विश्व बैंक

(b) आईएमएफ

(c) एशियाई विकास बैंक

(d) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन

उत्तर- (b)

मुख्य परीक्षा-

प्रश्न- हाल ही में आईएमएफ द्वारा जारी आंकडो के आधार पर भारत के विकास दर का मूल्यांकन करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR