New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत फोरकास्टिंग सिस्टम: दुनिया की सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन मौसम पूर्वानुमान प्रणाली

चर्चा में क्यों?

  • भारत ने 'भारत फोरकास्टिंग सिस्टम' (BFS) लॉन्च किया, जो दुनिया का सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाला मौसम पूर्वानुमान प्रणाली है। 
  • यह प्रणाली भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे द्वारा विकसित की गई है।
  • इसका उद्देश्य छोटी-से-छोटी मौसम घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी करना है।

 weather-forecasting-system

भारत फोरकास्टिंग सिस्टम (BFS) की विशेषताएँ:

  • यह प्रणाली 6x6 किमी ग्रिड पर मौसम की भविष्यवाणी करती है, जो मौजूदा 12 किमी ग्रिड से दोगुना सटीक है।
  • इसे IITM के अर्का सुपरकंप्यूटर द्वारा संचालित किया जाता है, जिसकी क्षमता 11.77 पेटाफ्लॉप्स और स्टोरेज 33 पेटाबाइट्स है। यह प्रणाली पुराने 'प्रत्युष' सुपरकंप्यूटर से 2.5 गुना तेज है। 
  • यह 40 डॉप्लर मौसम रडारों से डेटा एकत्र करता है और भविष्य में इसे बढ़ाकर 100 रडारों तक किया जाएगा, जिससे देशभर में 2 घंटे की 'नाउकास्ट' (अब की भविष्यवाणी) की सुविधा मिलेगी। 
  • यह प्रणाली 30° दक्षिण से 30° उत्तर अक्षांश तक के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में कार्य करती है, जो भारत के भौगोलिक क्षेत्र से मेल खाता है।  

BFS के लाभ:

  • इसकी उच्च सटीकता के कारण बाढ़, चक्रवात और भारी वर्षा जैसी आपदाओं की पूर्व सूचना बेहतर होगी, जिससे समय पर राहत कार्य संभव होंगे।
  • कृषि कार्यों के लिए सटीक मौसम पूर्वानुमान से फसल की पैदावार में वृद्धि और नुकसान में कमी आएगी।
  • नदी, जलाशय और सिंचाई योजनाओं के लिए सटीक मौसम जानकारी से जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होगा।
  • इसका डेटा वैश्विक शोधकर्ताओं के लिए खुला रहेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान में प्रगति होगी।  

 प्रश्न. हाल ही में किस संस्थान द्वारा ‘भारत फोरकास्टिंग सिस्टम’ (BFS) विकसित किया गया है?

(a) भारतीय मौसम विभाग (IMD)

(b) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण

(c) भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे

(d) राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (NEERI)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR