New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की परिषद में भारत फिर से चुना गया

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन, SOLAS, OILPOL
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

संदर्भ:

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद में भारत को 2 वर्षों (2024-2025) के लिए पुनः चुना गया।

SOLAS

प्रमुख बिंदु:

  • भारत आईएमओ की 40 सदस्यीय परिषद् की श्रेणी B में पुनर्निर्वाचित हुआ है।
  • श्रेणी B में ‘अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार से जुड़े सर्वाधिक हित’ वाले 10 देश शामिल हैं।
  • श्रेणी B में शामिल देश:
    ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, भारत, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात
  • यह निर्णय लंदन में आईएमओ मुख्यालय में चल रही 33वीं असेंबली की बैठक (27 नवंबर से 6 दिसंबर) में लिया गया।

imo

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ): 

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  • इसे 1948 में स्थापित किया गया था।
  • इसका मुख्यालय लंदन में स्थित है।
  • इसके 175 सदस्य और 3 सहयोगी सदस्य हैं।
  • आईएमओ परिषद इसका कार्यकारी निकाय है।
  • आईएमओ कन्वेंशन 1958 में लागू हुआ।

आईएमओ की संरचना:

संगठन में एक सभा, एक परिषद, पाँच मुख्य समितियाँ और कई उप-समितियाँ शामिल हैं, जो मुख्य तकनीकी समितियों के काम का समर्थन करती हैं।

सभा:

  • यह संगठन की सर्वोच्च शासी निकाय है। इसमें सभी सदस्य देश शामिल हैं।
  • इसकी बैठक हर दो वर्ष  में एक बार नियमित सत्र में होती है।
  • इसका कार्य: 

कार्यक्रम को मंजूरी देना, बजट पर मतदान करना, संगठन की वित्तीय व्यवस्था निर्धारित करना और परिषद का चुनाव कराना

  • परिषद:

परिषद आईएमओ का कार्यकारी अंग है इसे सभा के प्रत्येक नियमित सत्र के बाद शुरू होने वाले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।

world-ocean-day

विश्व महासागर दिवस प्रत्येक वर्ष 8 जून को मनाया जाता है।

आईएमओ के कार्य:

  1. समुद्री परिवहन की सुरक्षा
  2. जहाजों द्वारा समुद्री और वायुमंडलीय प्रदूषण की रोकथाम

समुद्री सुरक्षा में आईएमओ की भूमिका:

  • समुद्री सुरक्षा में सुधार के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों को विकसित करना है, जिनका पालन सभी शिपिंग देशों द्वारा किया जाता है।
  • इसका पहला कार्य समुद्र में जीवन की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन (SOLAS) के एक नए संस्करण को अपनाना था।

solas

सोलास (SOLAS) कन्वेंशनः यह समुद्र में जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोत निर्माण, पोत से संबंधित उपकरणों और पोतों की आवाजाही के लिए मानक निर्धारित करता है।

  • जहाजों के ख़िलाफ़ समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती से उत्पन्न ख़तरा 1980 के दशक की शुरुआत से ही आईएमओ के एजेंडे में रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात में नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम करना।

समुद्री पर्यावरण सुरक्षा:

  • तेल द्वारा समुद्र के प्रदूषण की रोकथाम के लिए 1954 अंतर्राष्ट्रीय ‘OILPOL कन्वेंशन’ के संरक्षक के रूप में
  • मार्पोल (MARPOL) कन्वेंशनः यह सामान्य या आकस्मिक कारणों के चलते पोत या जहाजों से होने वाले समुद्री पर्यावरण प्रदूषण से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. विश्व महासागर दिवस प्रत्येक वर्ष 8 जून को मनाया जाता है। 
  2. सोलास (SOLAS) कन्वेंशन समुद्र में जीवन की सुरक्षा से संबंधित है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर-   (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: 

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की संरचना का उल्लेख करते हुए इस संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X