भारत संयुक्त राष्ट्र ISAR के लिए चुना गया

चर्चा में क्यों?

  • भारत को सर्वसम्मति से संयुक्त राष्ट्र के ISAR (Intergovernmental Working Group of Experts on International Standards of Accounting and Reporting) के लिए 2025-2027 के कार्यकाल हेतु चुना गया है।
  • यह चयन भारत की वैश्विक स्तर पर आर्थिक पारदर्शिता, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और वित्तीय रिपोर्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

 isar

ISAR के बारे में:

  • यह संयुक्त राष्ट्र के UNCTAD (United Nations Conference on Trade and Development) के अंतर्गत कार्यरत एक विशेषज्ञ समूह है।
  • वैश्विक स्तर पर लेखा मानकों, कॉर्पोरेट पारदर्शिता और सतत विकास से संबंधित रिपोर्टिंग पर कार्य करता है। 

  भारत और ISAR:

  • भारत को वैश्विक लेखा और कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग मानकों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
  • यह भारतीय लेखा प्रणाली, कॉर्पोरेट प्रशासन और पारदर्शिता की वैश्विक स्तर पर मान्यता को दर्शाता है।
  • ESG (Environment, Social, Governance) रिपोर्टिंग जैसे विषयों पर भारत अपनी नीतिगत सोच को साझा कर सकेगा।
  • वर्तमान प्रासंगिकता
    • भारत में वित्तीय रिपोर्टिंग को बेहतर बनाने, ESG रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने, और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप डेटा प्रस्तुत करने के लिए कई प्रयास चल रहे हैं। 
    • इस संदर्भ में ISAR की सदस्यता उपयोगी सिद्ध होगी।

प्रश्न. भारत हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के ISAR (Intergovernmental Working Group of Experts on International Standards of Accounting and Reporting) के लिए किस अवधि हेतु चुना गया है?

(a) 2023-2025

(b) 2024-2026

(c) 2025-2027

(d) 2026-2028

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT