New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 46वीं सत्र की अध्यक्षता भारत करेगा

प्रारंभिक परीक्षा – यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों 

भारत 21 से 31 जुलाई, 2024 तक नई दिल्ली में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 46वीं सत्र की पहली बार अध्यक्षता और मेजबानी करेगा।

unesco

प्रमुख बिंदु 

  • यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने 9 जनवरी, 2024 को इस फैसले की घोषणा की।
  • विश्व धरोहर समिति हर वर्ष एक बार विश्व धरोहर सम्मेलन का आयोजन करती है।
  • किसी देश के स्थल या संपत्ति को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया जाएगा या नहीं इसका फैसला समिति करती है।
  • विश्व धरोहर समिति में शामिल 21 देश- अर्जेंटीना,बेल्जियम,बुल्गारिया,ग्रीस,भारत,इटली,जमैका,जापान, कतर,कजाकिस्तान,केन्या,लेबनान,मैक्सिको,दक्षिण कोरिया,रवांडा,सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस,सेनेगल,तुर्की,यूक्रेन,वियतनाम और जाम्बिया।
  • यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का सत्र हर वर्ष आयोजित होता है, जिसमें 21 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
  •  इस समिति का प्राथमिक उद्देश्य सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदाओं  के संरक्षण के लिए  अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची तैयार करना है।
  • वर्ष 2023 में यूनेस्को के विश्व धरोहर समिति ने निर्णय लिया कि 46वां सत्र भारत में होगा।
  • विश्व धरोहर समिति का 45वाँ सत्र रियाद, सऊदी अरब में 10-25 सितंबर,2023 को हुआ था ।

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को):

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है।
  • इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।
  • संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था।
  • इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है।
  • इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. भारत 21 से 31 जुलाई, 2024 तक नई दिल्ली में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 46वीं सत्र की पहली बार अध्यक्षता और मेजबानी करेगा।
  2. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है।
  3. यूनेस्को संयुक्त का गठन 16 नवम्बर, 1945 को हुआ था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत : बिजनेस स्टैंडर्ड

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR