New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium) – 2023

प्रारंभिक परीक्षा – हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों 

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी  (IONS) में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (COC) का 8वां संस्करण रॉयल थाई नेवी द्वारा 19 से 22 दिसंबर, 2023 तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया था।

IONS

प्रमुख बिंदु 

  • इस कार्यक्रम में 27 सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नौसेना प्रमुखों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस कार्यक्रम में भारत का नेतृत्व किया।
  • थाईलैंड में इस सम्मेलन के दौरान हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया और इस दौरान अगले दो वर्षों के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।

Indian-Navy

  • हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी में भारत द्वारा तैयार किए गए ध्वज को आईओएनएस (IONS) के ध्वज के रूप में चुना गया।

indian-ocean

  • भारत ने आगामी वर्षों के लिए समुद्री सुरक्षा और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत पर हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी कार्य समूहों के सह-अध्यक्ष के रूप में पदभार भी संभाला।
  • इस सम्मेलन में कोरिया गणराज्य की नौसेना का नवीनतम 'पर्यवेक्षक' के रूप में स्वागत किया गया, जिससे हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की सामूहिक शक्ति बढ़कर 34 (25 सदस्य और 09 पर्यवेक्षक) हो गई।
  • भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने सम्मेलन के दौरान थाईलैंड की रॉयल थाई नेवी के कमांडर-इन-चीफ एडम एडूंग पैन-इम के साथ सार्थक चर्चा की ।
  • दोनों देशों के नौसेनाओं ने ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव के आधार पर भारतीय नौसेना-रॉयल थाई नेवी के द्विपक्षीय नामकरण सहित दोनों देशों के बीच रक्षा गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्रति वचनबद्धता व्यक्त की।
  • इसके अलावा, भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख ने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, ईरान, इटली, मलेशिया, मॉलदीव, रूस, सऊदी अरब और स्पेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ भी बातचीत की और द्विपक्षीय समुद्री मुद्दों पर चर्चा की।
  • इस संगोष्ठी से इतर, एडमिरल आर हरि कुमार ने बैंकॉक में भारतीय नौसेना के जहाज कदमत्त का भी दौरा किया और इस पोत के चालक दल के साथ बातचीत की।

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS)

  • हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की परिकल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में एक ऐसे मंच के रूप में की गई थी, जो क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करे।
  • इस नौसेना संगोष्ठी का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना एवं आपसी संबंधों को मजबूत करना है।
  • हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी का उद्घाटन संस्करण फरवरी 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय नौसेना ने दो साल (2008 - 2010) के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी।
  • भारत में वर्ष 2025 के अंत में आयोजित होने वाली नौसेना प्रमुखों की 9वीं संगोष्ठी के दौरान भारत को आईओएनएस (2025-2027) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने का भी कार्यक्रम है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी  (IONS) में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन (COC) का 8वां संस्करण रॉयल थाई नेवी द्वारा 19 से 22 दिसंबर, 2023 तक थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया।
  2. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की परिकल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में एक ऐसे मंच के रूप में की गई थी, जो क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करे।
  3. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना एवं आपसी संबंधों को मजबूत करना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी क्या है? हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी के  महत्व की विवेचना कीजिए।

 स्रोत:pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR