New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शनी: G20

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

 सन्दर्भ-

G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर सभी 29 देशों का प्रतिनिधित्व उनकी कला और संस्कृति के माध्यम से किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु- 

  • भारत मंडपम एक प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा, जिसमें डिजिटल और भौतिक दोनों रूपों में सभी प्रतिभागियों की शोपीस कलाकृतियां शामिल होंगी।
  • 20 सदस्य देशों और नौ अतिथि देशों में से प्रत्येक से भारत ने भौतिक या डिजिटल प्रारूप में पांच वस्तुएं जमा करने का अनुरोध किया था, जो संबंधित देशों में सांस्कृतिक उत्कृष्ट कृति मानी जाती हैं या ऐतिहासिक महत्व रखती हैं।
  • प्रविष्टियाँ पाँच श्रेणियों के अंतर्गत अनुरोध की गई थीं-
    1. सांस्कृतिक महत्व की वस्तु (भौतिक प्रदर्शन के रूप में)
    2. प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कृति (डिजिटल प्रदर्शन के रूप में)
    3. अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (डिजिटल)
    4. प्राकृतिक विरासत (डिजिटल)
    5. लोकतांत्रिक प्रथाओं से संबंधित कलाकृतियाँ (भौतिक या डिजिटल)
  • भारत का प्रतिनिधित्व पाणिनि के अष्टाध्यायी की एक प्रति द्वारा किया जाएगा, जो चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के अंत में लिखी गई थी।
  • यूके का प्रतिनिधित्व मैग्ना कार्टा अधिकारों के एक शाही चार्टर से होगा, जिस पर इंग्लैंड के राजा जॉन ने 15 जून 1215 को विंडसर में सहमति व्यक्त की थी।
  • इस प्रदर्शनी में चीन से 18वीं सदी का किंग राजवंश जार, इटली से अपोलो की मूर्ति, 13वीं सदी के मैग्ना कार्टा की प्रति इत्यादि  शामिल होंगी।

magna-carta

  • कुछ भागीदार और प्राप्त प्रस्तुतियां-
    1. डिजिटल अनुभाग में प्रतिष्ठित मोना लिसा पेंटिंग (फ्रांस की प्रस्तुति),
    2. जर्मनी से गुटेनबर्ग बाइबिल (मुद्रित सबसे प्रारंभिक प्रमुख पुस्तक)
    3. मेक्सिको से कोटलिक्यू प्रतिमा (एक एज़्टेक मूर्तिकला)
    4. अब्राहमिक फैमिली हाउस (अबू धाबी में एक इंटरफेथ कॉम्प्लेक्स)
    5. संयुक्त अरब अमीरात और जापान से कोसोडे (एक छोटी बाजू का परिधान), आदि।
  • अंतरराष्ट्रीय परियोजना का अनावरण 9 सितंबर को भारत मंडपम में किया जाएगा।
  • नेताओं के शिखर सम्मेलन के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 

प्रश्न- निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

कलाकृतियाँ संबंधित देश
1. मोना लिसा पेंटिंग  ब्रिटेन 
2. गुटेनबर्ग बाइबिल  जर्मनी
3. कोटलिक्यू प्रतिमा मेक्सिको
4. अपोलो की मूर्ति  इटली

 उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) केवल तीन 

(d) सभी चार 

 उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- दिल्ली की G20 बैठक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शनीय भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को प्रगाढ़ करेगी। मूल्यांकन कीजिए।


« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR