New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 

प्रारम्भिक परीक्षा – अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

संदर्भ

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की छठी असेंबली का आयोजन 31 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में भारत मंडपम में किया गया।

ISA

प्रमुख बिंदु 

  • इसकी अध्यक्षता भारत ने की। इस सम्मलेन में 20 देशों के मंत्रियों और 116 सदस्य तथा हस्ताक्षरकर्ता देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA):

  • इस संस्था का गठन भारत और फ्रांस के सहयोग से वर्ष 2015 में पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (COP-21) सम्मेलन में किया गया था। 

उद्देश्य

  • यह एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है तथा कर्क रेखा और मकर रेखा के मध्य स्थित देशों को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में समृद्ध करना है ताकि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी को ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त हो सके।
  • कर्क रेखा और मकर रेखा के मध्य स्थित देशों को सनशाइन देश कहा जाता है।

लक्ष्य

  • इसके सदस्य देशों द्वारा ऐसे वित्तीय तंत्र की स्थापना करना, जो सौर ऊर्जा उपकरण के उपयोग हेतु सहायता दे सकें।
  • इसका मुख्यालय भारत के हरियाणा, गुरुग्राम में स्थित है। 
  • भारत ISA का अध्यक्ष है और फ्रांस इसका सह-अध्यक्ष देश है।
  • इस गठबंधन  में116 सदस्य देश शामिल हैं जिसमे से 94 देश इसके पूर्ण सदस्यता वाले देश हैं। 
  • इस गठबंधन  की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित 3 अक्टूबर 2018 को आयोजित किया गया था। 
  • सौर ऊर्जा, एक स्वच्छ, जलवायु अनुकूल और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन है।

विशेष तथ्य 

  • अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के अनुसार, सौर ऊर्जा फैसिलिटी (GSF) को 35 मिलियन डॉलर का पूंजीगत योगदान प्राप्त होने की संभावना व्यक्त की है। 

सौर ऊर्जा फैसिलिटी (GSF):

GSF

  • जीएसएफ एक भुगतान गारंटी कोष है, जिसे सौर ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है।
  • यह कोष अफ्रीका के वंचित एवं भौगोलिक क्षेत्रों में सौर निवेश को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। 
  • जिसके लिए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन ने GSF का लक्ष्य 100 मिलियन डॉलर जुटाने का रखा है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस गठबंधन की छठी असेंबली का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया। 
  2. यह एक अंतर सरकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है । 
  3. इसका गठन भारत और फ्रांस के सहयोग से वर्ष 2015 में पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (COP-21) में किया गया था। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) क्या है ? इसके द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की विवेचना कीजिए।

स्रोत: THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X