चर्चा में क्यों?
प्रत्येक वर्ष 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस मनाया जाता है।

2025 का विषय:
- “थैलेसीमिया के लिए एक साथ: समुदायों को एकजुट करना, रोगियों को प्राथमिकता देना”
शुरुआत:
- थैलेसीमिया दिवस पहली बार 1994 में मनाया गया था।
- इसे मनाने की पहल Thalassemia International Federation (TIF) द्वारा की गई।
- यह दिवस थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों की स्मृति और सम्मान में मनाया जाता है।
- भारत में थैलेसीमिया के मामलों की संख्या बहुत अधिक है, विशेषकर कुछ समुदायों में।
उद्देश्य:
- थैलेसीमिया रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
- थैलेसीमिया से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों को समर्थन देना।
- थैलेसीमिया की रोकथाम, परीक्षण और इलाज को लेकर नीतिगत पहल को प्रोत्साहित करना।
थैलेसीमिया क्या है?
- यह एक आनुवंशिक रक्त विकार (genetic blood disorder) है।
- इसमें शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण ठीक से नहीं होता, जिससे एनीमिया जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
- यह माता-पिता दोनों से अनुवांशिक रूप से प्राप्त होता है।
लक्षण:
- कमजोरी और थकावट
- पीली त्वचा
- हड्डियों का असामान्य विकास
- लीवर और स्प्लीन का बढ़ जाना
- वृद्धि में बाधा
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) 7 अप्रैल
(b) 8 मई
(c) 10 जून
(d) 14 नवंबर
|