New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

आइसोपॉड की नई प्रजाति “ब्रूसथोआ इसरो” की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – ब्रूसथोआ इसरो
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं जैव-विविधता)

संदर्भ

हाल ही में शोधकर्ताओं ने केरल के कोल्लम तट पर गहरे समुद्र में आइसोपॉड की एक नई प्रजाति “ब्रूसथोआ इसरो” की  खोज की।

प्रमुख बिंदु :-

  • इस खोज को सिस्टमेटिक पैरासिटोलॉजी जर्नल पत्रिका में प्रकाशित किया गया था 
  • इसका नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम पर ब्रूसथोआ इसरो रखा है।

ब्रूसथोआ इसरो:-

  • यह केरल के कोल्लम तट पर 250-450 मीटर की गहराई में खोजी गई। 
  • यह आइसोपॉड की एक नई प्रजाति है। 
  • ब्रुसेथोआ प्रजाति की छोटी मछली-परजीवी क्रस्टेशियन, एक समुद्री मछली स्पाइनीजॉ ग्रीनआई की गिल गुहा के आधार से बरामद की गई। 
  • यह भारत में पायी जाने वाली इस जीनस की दूसरी प्रजाति है।
  • इस प्रजाति का नाम भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के सफल अंतरिक्ष अभियानों  के सम्मान में ब्रूसथोआ इसरो रखा गया है।
  • इस नई प्रजाति की पहचान हिरोशिमा विश्वविद्यालय के सेटो इनलैंड सी कार्बन न्यूट्रल रिसर्च सेंटर के सहायक प्रोफेसर पी. टी. अनीश और उनके टीम द्वारा की गई है।

विशेषताएं:-

  • इस प्रजाति की मादाएं नर की तुलना में बड़ी होती हैं। 
  • मादाएं लंबाई में लगभग 19 मिमी और चौड़ाई 6 मिमी तक बढ़ती हैं, जबकि नर लगभग आधे आकार में छोटे होते हैं।

आइसोपॉड:-

  • यह अकशेरुकी जीव का एक समूह है। 
  • यह जानवरों के बड़े क्रस्टेशियन समूह से संबंधित है। 
  • इस समूह में केकड़े और झींगा आदि आते हैं।
  • यह अलग-अलग प्रकार के आवासों जैसे- पहाड़ों, रेगिस्तानों तथा समुद्र में पाए जाते हैं।

विशेषताएँ:-

  • इनका आकार अलग-अलग आकार में माइक्रोमीटर से लेकर आधा मीटर की लंबाई तक होते हैं।
  • इस प्रजाति की सभी जीव एक जैसे नहीं दिखते हैं। 
  • इनमें दो जोड़ी एंटीना, मिश्रित आंखें और जबड़े के चार सेट होते हैं।
  • इनका शरीर 7 खण्डों में विभाजित होता है। 
  • इसके शरीर में 6 खंडों से बना एक छोटा उदर खंड भी होता है, जिसे "प्लीओन्स" कहा जाता है। 
  • इसकी ज्ञात प्रजातियों में से लगभग आधी प्रजातियाँ समुद्र में पायी जाती  हैं। 
  • इसकी अधिकांश प्रजातियां स्वतंत्र रूप से जीवित हैं, लेकिन कई समुद्री प्रजातियाँ अन्य जानवरों पर परजीवी के रूप में रहती हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. हाल ही में शोधकर्ताओं ने केरल के कोल्लम तट पर गहरे समुद्र में आइसोपॉड की एक नई प्रजाति “ब्रूसथोआ इसरो” की  खोज की।
  2. इसे समुद्री मछली स्पाइनीजॉ ग्रीनआई की गिल की गुहा में देखा गया है।
  3. इस प्रजाति का नाम भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के सफल अंतरिक्ष अभियानों  के सम्मान में रखा गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं

उत्तर (c)

स्रोत : THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR