आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप

  • भारतीय निशानेबाज तेजस्वनी ने जर्मनी के सुहल में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2025 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 
  • वर्तमान में, भारत जूनियर निशानेबाजों के लिए दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक में तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य सहित 11 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है।

भारत के स्वर्ण पदक विजेता

  • तेजस्विनी – महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल
  • शांभवी श्रवण क्षीरसागर – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल
  • कनक – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल

भारत के रजत पदक विजेता

  • रजिया ढिल्लों – महिलाओं की स्कीट
  • एड्रियन करमाकर – पुरुषों की 50 मीटर प्रोन
  • दो  अन्य 

भारत के कांस्य पदक विजेता

  • एड्रियन करमाकर – पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन
  • तीन अन्य 

आईएसएसएफ (ISSF): International Shooting Sport Federation

  • ISSF निशानेबाजी खेलों की वैश्विक शासी निकाय है। 
  • यह दुनिया भर में निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं और नियमों का निर्धारण करती है और ओलंपिक खेलों में शामिल निशानेबाजी स्पर्धाओं का संचालन भी इसी संस्था के अधीन होता है।

स्थापना और मुख्यालय

  • स्थापना: 1907 (पूर्व नाम: International Shooting Union - UIT)
  • वर्तमान नाम: 1998 से ISSF
  • मुख्यालय: म्यूनिख, जर्मनी

प्रमुख कार्य और उद्देश्य

  • वैश्विक स्तर पर निशानेबाजी खेलों को बढ़ावा देना
  • ओलंपिक और नॉन-ओलंपिक शूटिंग स्पर्धाओं के मानकों और नियमों को तय करना
  • विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, जूनियर विश्व कप, कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप आदि का आयोजन
  • शूटिंग कोच, रेफरी और तकनीकी अधिकारियों को प्रशिक्षण देना
  • एंटी-डोपिंग और नैतिक दिशा-निर्देश लागू करना

प्रश्न :-निम्न में से ISSF जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन किस देश में हुआ?

(a) भारत

(b) फ्रांस

(c) जर्मनी

(d) चीन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT