भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) 10 ऑल-वुमन बॉर्डर आउटपोस्ट (BOPs) स्थापित करने जा रही है।
ITBP ऑल-वुमन बॉर्डर आउटपोस्ट के बारे में
- इन ऑल-वुमन पोस्ट की शुरुआत लदाख के लुकुंग और हिमाचल प्रदेश के थांगी से होगी।
- भविष्य में कुल 10 पूर्ण ऑल-वुमन पोस्ट तैनात की जाएँगी।
- यह पोस्ट 9,000–14,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित कठोर जलवायु वाले क्षेत्रों में होंगी।
- ITBP ने भारत-चीन LAC पर अपनी अग्रिम तैनाती को तेज़ किया है।
- इसमें अब तक 215 अग्रिम BOPs स्थापित हो चुके हैं, जो पहले 180 थे।
महत्त्व
- महिला सशक्तिकरण: कठिनतम सीमा क्षेत्रों में महिलाओं की समान व पूर्ण भागीदारी
- सीमा सुरक्षा में मजबूती: चीन सीमा पर अतिरिक्त निगरानी और निरंतर उपस्थिति
- कठिन इलाकों में नेतृत्व क्षमता: महिला कॉम्बैट फ़ोर्स की क्षमताओं का विस्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षा में लैंगिक संतुलन का उदाहरण: भारत में पहली बार इतनी ऊँचाई पर पूर्ण महिला पोस्ट की तैनाती
आई.टी.बी.पी. के बारे में
- स्थापना: भारत-चीन युद्ध के बाद 1962 में
- मंत्रालय: गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत
- मुख्य भूमिका: 3,488 किमी लंबे भारत-चीन LAC की सुरक्षा
- विशेषता: पर्वतीय युद्ध, स्नो पेट्रोलिंग, उच्च-ऊँचाई ऑपरेशन में विशेषज्ञता
- तैनाती क्षेत्र: 9,000 से 14,000 फीट की ऊँचाई वाले अत्यंत दुर्गम क्षेत्र
- सैन्य बल की शक्ति: 1 लाख+ जवान, (महिला कर्मियों की संख्या में लगातार वृद्धि)
- नई पहल: 7 नई बटालियन, 41 नई फॉरवर्ड पोस्ट और नए प्रशिक्षण मॉड्यूल
|