New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जया वर्मा सिन्हा

चर्चा में क्यों-

सरकारी आदेश के अनुसार कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी है।

jaya-verma-sinha

प्रमुख बिंदु-

  • वह भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं।
  • उन्होंने अनिल कुमार लाहोटी का स्थान लिया।
  • सिन्हा ने 1 सितंबर को पदभार ग्रहण किया।
  • उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2024 तक रहेगा।
  • वह 1 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाली हैं, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त होने तक उसी दिन उन्हें फिर से नियुक्त किया जाएगा।

परिचय-

  1. जया वर्मा सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) में शामिल हुईं। 
  2. रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष बनने से पहले वह रेल मंत्रालय के तहत रेलवे बोर्ड के संचालन और व्यवसाय विकास के सदस्य के रूप में कार्यरत रही हैं।
  3. चार वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया।
  4. बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था।

प्रश्न:- निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही नहीं है/हैं?

  1. गीतिका श्रीवास्तव रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष बनीं।
  2. रेलवे बोर्ड में CEO रेलवे सेवाओं के निर्देशन, विकास और ऑपरेशन संबंधित निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों 

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर - (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X