New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

के. संजय मूर्ति बने भारत के नए CAG

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में के. संजय मूर्ति भारत के नए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किये गए 
  • CAG के रूप में ये वह वर्तमान अध्यक्ष गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे
  • संजय मूर्ति 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं 
  • वर्तमान समय में ये शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव हैं।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)

  • भारत के संविधान के भाग 5 के अंतर्गत भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के एक स्वतंत्र पद का प्रावधान किया गया है।
  • ये भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग के प्रमुख होते हैं। 
  • ये सार्वजनिक धन के संरक्षक है और केंद्र तथा राज्य दोनों स्तरों पर देश की संपूर्ण वित्तीय प्रणाली को नियंत्रित करते हैं।
  • इनका कर्तव्य भारत के संविधान एवं संसद के कानून के अंतर्गत वित्तीय प्रशासन को बनाए रखना है।

कर्तव्य एवं शक्तियां

  • अनुच्छेद-149 से 151 के तहत कैग के कर्तव्यों और शक्तियों का उल्लेख किया गया है।
  • संविधान के अनुच्छेद 149 में बताया गया है कि कैग के कर्तव्यों और शक्तियों को संसद तय करेगा। 
  • इसका काम केंद्र, राज्य सरकार और सरकारी संगठनों के सभी खर्चों का ऑडिट करना है यानी हर उस संस्था का ऑडिट जिसमें जनता का पैसा लगा होता है।
  • वह भारत की संचित निधि और भारत के लोक लेखा सहित प्रत्येक राज्य की आकस्मिक निधि तथा लोक लेखा से सभी व्यय की लेखा परीक्षा करता है।
  • कैग ऑडिट के तहत आने वाले किसी कार्यालय या संगठन और इसके सभी लेन-देनों की जांच कर सकता है, रिकार्ड, पेपर या दस्तावेज मांग सकता है। 
  • CAG, संसद की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee - PAC) के मार्गदर्शक, मित्र और दार्शनिक के रूप में कार्य करता है।
  • कैग ऑडिट को दो भागों में बांटा गया है
    1. रेग्युलेरिटी ऑडिट 
      • रेग्युलेरिटी ऑडिट में फाइनेंसियल स्टेटमेंट का ऐनालिसिस किया जाता है और देखा जाता है कि उसमें सभी नियम-कानून का पालन किया गया है या नहीं। 
      • इसे कम्पलायंस ऑडिट भी कहते हैं।
    2. परफॉर्मेंस ऑडिट 
      • परफॉर्मेंस ऑडिट में कैग यह पता करता है कि क्या सरकारी प्रोग्राम शुरू करने का जो मकसद था, वह कम से कम खर्च में सही तरीके से हासिल हो पाया है या नहीं।

प्रश्न  - नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की शक्तियों का निर्धारण कौन करता है ?

(a) प्रधानमंत्री 

(b) राष्ट्रपति 

(c) वित्तमंत्री 

(d) संसद 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X