New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

द केरला स्टोरी पर केरल हाईकोर्ट का निर्णय 

प्रारंभिक परीक्षा – द केरला स्टोरी, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 1 - भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ

सन्दर्भ 

  • केरल हाईकोर्ट ने फिल्म 'द केरला स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार और फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा है।
  • ये याचिका राजीव गांधी स्टडी सर्किल नाम के एक एनजीओ के राज्य पदाधिकारी द्वारा दायर की गई थी।

द केरला स्टोरी फिल्म 

  • यह फिल्म, केरल से कथित रूप से ग़ायब हुई और इस्लाम धर्म अपनाने वाली लड़कियों की कहानी पर आधारित है।
  • फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि केरल की महिलाओं को धोखे से इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया और बाद में उन्हें इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (ISIS) में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
  • समाज का एक वर्ग फ़िल्म को प्रोपेगैंडा कहकर ख़ारिज कर रहा है तो दूसरा वर्ग इसे केरल की ज़मीनी सच्चाई बता रहा है जिस पर अभी तक खुलकर बात नहीं हुई थी।
  • द केरला स्टोरी फिल्म को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से '' सर्टिफिकेट दिया गया है।
  • फिल्म को '' सर्टिफिकेट मिलने का अर्थ है कि इसे सिर्फ वयस्क(जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है) ही देख सकते हैं।

धर्म परिवर्तन 

  • धर्म परिवर्तन से तात्पर्य अपने धार्मिक संप्रदाय को छोड़कर किसी अन्य धर्म के विश्वासों को अपनाना तथा पालन करना होता है।
  • इस प्रकार "धर्मांतरण" एक संप्रदाय के पालन को छोड़ने और दूसरे के साथ संबद्धता का वर्णन करता है।
  • अनुच्छेद 25 के तहत भारतीय संविधान धर्म को मानने, प्रचार करने और अभ्यास करने की स्वतंत्रता की गारंटी देता है।
  • अनुच्छेद 25 के तहत अंतरात्मा और धर्म की स्वतंत्रता के व्यक्तिगत अधिकार को धर्मांतरण के सामूहिक अधिकार के रूप में विस्तारित नहीं किया जा सकता है।
  • वर्तमान में भारत में धर्मांतरण को प्रतिबंधित या विनियमित करने वाला कोई केंद्रीय कानून नहीं है।

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड

  • केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत एक संस्था है, यह चलचित्र अधिनियम 1952 के तहत जारी किये गए प्रावधानों का अनुसरण करते हुए भारत में फिल्मों के सार्वजनिक प्रदर्शन को नियंत्रित करती है।
  • केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा फिल्मों को प्रमाणित करने के बाद ही भारत में उसका सार्वजनिक प्रदर्शन किया जा सकता है।
  • इस बोर्ड में केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त अध्यक्ष एवं गैर-सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है।
  • बोर्ड का मुख्यालय मुंबई में स्थित है और इसके नौ क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलूर, तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद, नई दिल्ली, कटक और गुवहाटी में है।
  • बोर्ड द्वारा सामान्य सार्वजनिक फिल्मों के लिए U, वयस्क फिल्मों के लिए A, अभिभावकों की उपस्थिति में किशोरों सहित सबके देखने योग्य फिल्म के लिए U/A, तथा विशेषता वाली फिल्मों जैसे चिकित्सा, स्वास्थ्य आदि पर बनी फिल्मों के लिए S प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया(ISIS)

  • इस्लामिक स्टेट एक चरमपंथी समूह है, इसकी स्थापना वर्ष 2013 में अल कायदा से अलग होकर हुई थी। 
  • अरबी भाषा में इस संगठन का नाम है 'अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल  सीरिया' 
  • इसका हिन्दी अर्थ है- 'इराक एवं  सीरिया का इस्लामी राज्य'
  • विश्व के अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे अपने राजनीतिक नियंत्रण में लेना इसका घोषित लक्ष्य है।
  • जून 2014 में इसने अपने मुखिया को विश्व के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया है। 
  • 29 जून 2014 को खिलाफत की स्थापना के साथ अबु बक्र अल-बगदादी को खलीफा नामित किया और औपचारिक रूप से इस समूह का नाम "इस्लामिक स्टेट" रख दिया गया।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR