भारत और अर्जेंटीना के मध्य लीथियम भंडार समझौता

प्रारम्भिक परीक्षा – भारत और अर्जेंटीना के मध्य लीथियम भंडार समझौता
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 2

संदर्भ

भारत ने हाल ही में निगमित सरकारी कंपनी 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' (Khanij Bidesh India Ltd) के जरिए लिथियम हेतु अर्जेंटीना की एक फर्म के साथ एक समझौता किया है।

KhanijBidesh-India-Ltd

प्रमुख बिंदु 

  • भारत में लिथियम आपूर्ति के लिए विदेशी स्थानों में रणनीतिक खनिजों की पहचान, विकास, प्रसंस्करण और व्यावसायिक उपयोग करने पर केंद्रित एक संयुक्त उद्यम कंपनी - खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (KABIL) और कैटामार्का मिनेरा वाई एनर्जेटिका सोसिदाद डेल के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
  • एस्टाडो (CAMYEN), अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में एक राज्य के स्वामित्व वाली खनन और ऊर्जा कंपनी है।
  • वर्तमान में, भारत 'लिथियम आयन रीचार्जेबल बैटरियों' के आयात पर निर्भर है।

lithium-resources

  • केंद्र सरकार के द्वारा इन खदानों की खोज और विकास के लिए पांच वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।

भारत ने वर्ष 2022 में लिथियम का पता लगाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के क्रिटिकल मिनरल्स फैसिलेशन ऑफिस (सीएमएफओ) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था।

लिथियम:-

  • यह एक रासायनिक तत्व है, जो प्रकृति की सबसे हल्की धातु तथा सबसे कम घनत्व-वाला ठोस पदार्थ है।

lithuium

  • चांदी जैसा दिखने वाला सफेद क्षारीय धातु है जिसका उपयोग 'लिथियम आयन रीचार्जेबल बैटरियों' (lithium-ion rechargeable batteries) में किया जाता है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवीएस), लैपटॉप और मोबाइल में इस्तेमाल की जाती हैं।
  • लिथियम की खोज वर्ष 1817 मे जोहान अगस्त (johan augest ) और आर्फवेडसन (arfvedson) ने की थी।
  • यह धातु अत्यंत अभिक्रियाशील (रियेक्टिव) है, अर्थात यह अन्य पदार्थों के साथ तेज़ी से रासायनिक अभिक्रिया कर लेता है। 
  • इस धातु को हवा में रखा जाये तो यह जल्दी ही वायु में मौजूद ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके शीघ्र ही आग के रूप में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए इसे तेल में डूबो कर रखा जाता है। 
  • तेल से निकालकर इसे काटे जाने पर यह चमकीला होता है लेकिन ऑक्सीजन के संपर्क में आने से अपनी चमक खो देता है और फिर काला होने लगता है। 
  • अपनी इस अधिक अभिक्रियाशीलता की वजह से यह प्रकृति में शुद्ध रूप में कभी नहीं मिलता बल्कि केवल अन्य तत्वों के साथ यौगिकों में ही पाया जाता है।
  • यह एक लिक्विड धातु होता है, जिसे चाकू से काटा जा सकता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में भारत के 'खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड' कंपनी ने किस देश के साथ लिथियम  के अन्वेषण और विकास के लिए समझौता किया है ?

(a)  बोलविया 

(b)  चिली 

(c)  पेरू 

(d)  अर्जेंटीना  

उत्तर: (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT