New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

लाइम रोग (Lyme Disease)

प्रारम्भिक परीक्षा – लाइम रोग (Lyme Disease)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (विज्ञान)

संदर्भ

हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी विभाग द्वारा केरल के एर्नाकुलम जिले में “लाइम रोग” के एक मामले की पुष्टि की गई है।

Lyme-Disease

लाइम रोग (Lyme Disease) :-

LymeDisease

  • यह एक जीवाणु संक्रमण है जो संक्रमित ब्लैक-लेग्ड टिक्स उर्फ हिरण टिक्स के काटने से मनुष्यों में फैलता है। 
  • यह बीमारी 'बोरेलिया बर्गडोरफेरी' बैक्टीरिया के कारण होता है। 
  • यह बैक्टीरिया घास वाले या जंगली क्षेत्रों में पाया जाता है। 
  • इस बीमारी का नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के लाइम शहर के नाम पर रखा गया है। जहां सबसे पहले इसकी सूचना मिली थी।

कारण :-

  • जब एक संक्रमित टिक किसी मानव से चिपक जाता है और उनके रक्त को चूसता है, तो बैक्टीरिया मानव शरीर प्रवेश कर जाता है, और रोग को संचारित कर देता है। 
  • सभी काले पैरों वाली टिकों में बैक्टीरिया नहीं होते हैं। 
  •  यदि टिक कम से कम 36 से 48 घंटों तक मानव शरीर से जुड़ी हुई हो तो लाइम रोग का संचरण होने की संभावना सबसे अधिक होती है। 
  • टिकों को तुरंत हटाने से संक्रमण का खतरा काफी कम हो सकता है।

लक्षण:-

  • लाइम रोग के लक्षण व्यापक रूप से भिन्न- भिन्न होते हैं। 
  • इसमें बुखार, सिरदर्द, थकान और एरिथेमा माइग्रेन नामक त्वचा पर लाल चकत्ते होते हैं, जो बुल्सआई की तरह दिखते हैं। 
  • इस रोग का इलाज सही समय पर नहीं किया जाता है, तो यह रोग जोड़ों, हृदय और तंत्रिका तंत्र तक फैल सकता है, जिससे अधिक गंभीर लक्षण और जटिलताएं हो सकती हैं।
  • यह संक्रमण 3 से 30 दिनों के भीतर दिखाई देता है। 

उपचार:-

  • इस संक्रमण के उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स लेना चाहिए।  
  • इसके रोकथाम के लिए टिक निवास स्थान से बचना चाहिए।  
  • सुरक्षात्मक कपड़े पहनना चाहिए।  
  • यदि टिक त्वचा से जुड़े हुए पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी विभाग द्वारा केरल के एर्नाकुलम जिले में “लाइम रोग” के एक मामले की पुष्टि की गई है। 
  2. यह एक जीवाणु संक्रमण है, जो संक्रमित ब्लैक-लेग्ड टिक्स उर्फ हिरण टिक्स के काटने से मनुष्यों में फैलता है। 

3.यह बीमारी 'बोरेलिया बर्गडोरफेरी' बैक्टीरिया के कारण होता है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : लाइम रोग (Lyme Disease) क्या है? इस रोग से बचने के उपायों का उल्लेख करें? 

स्रोत : THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR