New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

महापरिनिर्वाण दिवस

चर्चा में क्यों ?

  • 6 दिसंबर 2024 को डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जायेगा । 

महापरिनिर्वाण दिवस

  • प्रति वर्ष 6 दिसंबर का दिन भारत रत्न डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • इसे डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से मनाया जाता है । 
  • महापरिनिर्वाण दिवस डॉ. बीआर अंबेडकर की परिवर्तनकारी विरासत के लिए श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है। 

डॉ. भीमराव अंबेडकर

  • डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म एक दलित (हिंदू महार) परिवार में 14 अप्रैल 1891 को तत्कालीन मध्य प्रांत (मध्य प्रदेश) के एक छोटे से शहर महू में हुआ था। 
  • इन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये।
  • अंबेडकर एक प्रमुख समाज सुधारक, न्यायविद, अर्थशास्त्री, लेखक, विद्वान और विचारक थे।
  • इन्होंने 1920 में मूकनायक (द लीडर ऑफ द म्यूट) नामक एक पाक्षिक समाचार पत्र शुरू किया।
    • इसका उद्देश्य स्वराज, अस्पृश्यों की शिक्षा और अस्पृश्यता की बुराइयों जैसे मामलों पर अंबेडकर के दृष्टिकोण को सामने रखना था।
  • वर्ष 1924 में दलितों में शिक्षा और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इनके द्वारा बहिष्कृत हितकारिणी सभा, जिसे बहिष्कृत कल्याण संघ के रूप में भी जाना जाता है, की स्थापना की गई।
  • वर्ष 1930 में नासिक में कालाराम मंदिर सत्याग्रह शुरू किया, जो अछूतों के लिए मंदिर प्रवेश आंदोलन था।
  • वर्ष 1932 में अंबेडकर ने महात्मा गांधी के साथ पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर किये।
    • इस समझौते के द्वारा क्षेत्रीय विधान सभाओं और राज्यों की केंद्रीय परिषद में एक अलग निर्वाचक मंडल के बजाय दलित वर्ग के लिए आरक्षित सीटों का प्रावधान किया गया।
  • वर्ष 1936 में, अंबेडकर ने स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की।
  • वर्ष 1947 में डॉ भीमराव अंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने।
  • वर्ष 1947 में इन्हें स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
  • पुस्तकें - एनीहिलेशन ऑफ कास्ट्स, पाकिस्तान और द पार्टीशन ऑफ़ इण्डिया / थॉट्स ऑन पाकिस्तान, हू वेर दी शूद्राज़?, द कैबिनेट मिशन एंड द अनटचेबल्स, स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज, वेटिंग फॉर अवीज़ा (आत्मकथा) इत्यादि।
  • 6 दिसंबर 1956 को डॉ भीमराव अंबेडकर की मृत्यु हो गयी।
  • वर्ष 1990 में, इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न (भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया गया।

प्रश्न  - किस महापुरुष की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

(a) महामा बुद्ध 

(b) जगजीवन राम 

(b) काशीराम 

(d) डॉ. भीमराव अंबेडकर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR