New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस 2025

Maharashtra-Day

  • हर वर्ष 1 मई को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) और गुजरात दिवस (Gujarat Day) के रूप में मनाया जाता है। 
  • वर्ष 2025 में इन दोनों राज्यों का 65वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 
  • यह दिन न केवल इन राज्यों की स्थापना को दर्शाता है, बल्कि राज्य पुनर्गठन आंदोलन की ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रतीक भी है।

इतिहास: महाराष्ट्र और गुजरात राज्य निर्माण

बॉम्बे प्रेसीडेंसी

  • स्वतंत्रता से पूर्व, वर्तमान महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र ब्रिटिश भारत के बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा थे।
  • स्वतंत्रता के बाद (1947) इस प्रेसीडेंसी को बॉम्बे राज्य में बदल दिया गया, जिसमें विविध भाषाई समुदाय – मुख्यतः मराठी और गुजराती भाषी – शामिल थे।

भाषाई आधार पर राज्यों की मांग

  • भाषाई आधार पर राज्य निर्माण की माँग धीरे-धीरे तेज़ होती गई।
  • मराठी भाषी जनता ने एक पृथक राज्य की मांग के लिए "संयुक्त महाराष्ट्र समिति" (Samyukta Maharashtra Samiti) का गठन किया, जबकि गुजराती भाषी समुदाय ने भी गुजरात के लिए आवाज़ बुलंद की।

फज़ल अली आयोग और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956

  • केंद्र सरकार ने 1953 में राज्यों के पुनर्गठन के लिए फज़ल अली आयोग गठित किया।
  • इसके आधार पर राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 पारित हुआ, परंतु बॉम्बे राज्य को भाषाई आधार पर विभाजित नहीं किया गया।

विरोध और आंदोलन

  • 1956 के बाद मराठी और गुजराती समूहों के बीच असंतोष बढ़ा।
  • संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने जोर पकड़ा और इसमें लोग शहीद हुए।
  • आंदोलन के प्रभाव में आकर सरकार ने 1960 में बॉम्बे राज्य को विभाजित करने का निर्णय लिया।

महाराष्ट्र और गुजरात का निर्माण (1 मई 1960)

  • 'बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम, 1960' के तहत,
    1 मई 1960 को बॉम्बे राज्य को दो हिस्सों में बांटकर:
    • महाराष्ट्र (मराठी और कोंकणी भाषी)
    • गुजरात (गुजराती और कच्छी भाषी)
      दो नए राज्यों का गठन किया गया।
  • इस ऐतिहासिक निर्णय ने देश में भाषाई पहचान को संवैधानिक स्वरूप प्रदान किया।

Maharashtra

संवैधानिक स्थिति:

संविधान के अनुच्छेद 3 के अंतर्गत राज्य निर्माण

  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 3 संसद को राज्यों की सीमाओं को बदलने, उनका नाम बदलने या नए राज्य बनाने की शक्ति देता है।
  • बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम, 1960 इसी अनुच्छेद के अंतर्गत पारित हुआ।

gujrat

गुजरात के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य  

  • गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। 
  • इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगी है। 
  • राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। 
  • महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। 
  • अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। 
  • इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। 
  • गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्‍पादन करने वाला देश का प्रमुख राज्‍य है
  • राजकीय भाषा: गुजराती
  • राजधानी - गांधीनगर
  • क्षेत्रफल - 1,96,024 किलोमीटर
  • जनसंख्या (2011) - 6,04,39,692
  • ज़िले - 33
  • राज्यपाल - आचार्य देवव्रत
  • मुख्यमंत्री - भूपेंद्रभाई पटेल 
  • विधान सभा - 182 सीटें
  • राज्य सभा - 11 सीटें
  • लोक सभा - 26 सीटें
  • प्रमुख नदियाँ - नर्मदा, तापी, साबरमती, माही
  • विश्व धरोहर स्थल - पावागढ़-चंपानेर, रानी की वाव
  • प्रमुख त्यौहार -  नवरात्रि, उत्तरायण (पतंग महोत्सव), दीपावली, होली
  • प्रसिद्ध नृत्य - गरबा, डांडिया
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी - विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा (सरदार वल्लभभाई पटेल की), नर्मदा जिले में स्थित

Maharashtra-state

महाराष्ट्र के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य  

  • महाराष्ट्र भारत के पश्चिम भाग में स्थित एक राज्य है
  • इसकी सीमा मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा से लगती है 
  • यह क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
  • राज्यपाल - सी.पी. राधाकृष्णन
  •  मुख्यमंत्री - देवेन्द्र फडणवीस
  • उपमुख्यमंत्री - एकनाथ शिंदे, अजित पवार
  • राजधानी – मुंबई
  • राजभाषा- मराठी
  • जिले - 36
  • राज्य सभा - 19 सीटें
  • लोक सभा - 48 सीटें
  • विधानसभा – 288 सीटें
  • क्षेत्रफल -  307,713 वर्ग किमी
  • जनसंख्या (2011) - 112,374,333
  • पुरुषों की जनसंख्या (2011) - 58,243,056
  • महिलाओं की जनसंख्या (2011) - 54,131,277
  • घनत्व -  365 प्रति वर्ग किमी
  • साक्षरता दर - 82.34%
  • नदियाँ - गोदावरी, कृष्णा और तापी आदि
  • राष्ट्रीय उद्यान - ताडोबा, नागजीरा, नवेगाँव, गुगामल आदि
  • प्रमुख उद्योग - सूती वस्त्र, मशीनरी, रसायन, परिवहन, इलेक्ट्रीकल और धातुकर्म
  • लोकप्रिय नृत्य - धनगरी, लावणी, पोवादास, तमाशा और कोली
  • लोकप्रिय संगीत - भरुड़, भजन, कीर्तन और तुम्बादी
  • प्रसिद्ध पर्यटन स्थल - अजंता और एलोरा की गुफ़ा - यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR