New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

मैस्टोडॉन

हाल ही में, शोधकर्ताओं ने पेरू की एण्डीज पर्वतमाला में हिमयुग के मैस्टोडॉन (Mastodons) के अवशेष की खोज की है।

मैस्टोडॉन के बारे में

  • मैस्टोडॉन विशाल दांतों वाला हाथी-नुमा एक स्तनधारी जीव था जो लगभग 11000 वर्ष पूर्व विलुप्त हो गया।
  • यह एशिया, अफ़्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका एवं मध्य अमेरिका में निवास करता था। यह हाथी एवं प्राचीन मैमथ जैसे दिखते थे किंतु इनके रहन-सहन में अत्यधिक अंतर था।
  • हाथी एवं मैमथ के दांत चपटे होते हैं जिनसे वह घास-फूस पीसते हैं। मैस्टोडॉन के दांतों में एक उभरा हिस्सा होता है जिस से वे पत्तियाँ एवं टहनियाँ अधिक आसानी से चबा सकते थे।

अवशेषों की खोज से संबंधित प्रमुख बिंदु 

  • मैस्टोडॉन की लगभग 11,000 से 12,000 वर्ष पुरानी फीमर अस्थि के अवशेष पेरू के चम्बारा में पाए गए है। पेरू के एण्डीज पर्वतमाला में हिमयुग के तीन मैस्टोडॉन के जीवाश्म अवशेषों का पाया जाना इन विशालकाय जानवर के इस क्षेत्र में पहुंचने को लेकर प्रश्न करता है। 

  • हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिस्थितियों में परिवर्तन के कारण मैस्टोडॉन संभवतः भोजन एवं पानी की तलाश में उत्तरी अमेरिका से दक्षिण अमेरिका की ओर गए होंगे।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, समय के साथ एंडीज़ पर्वत श्रृंखला ऊपर उठ गई और समुद्र का पानी कम हो गया जिससे यह क्षेत्र सूख गया तथा मंटारो घाटी में लैगून बन गए जो संभवतः पानी का स्रोत रहे होंगे।
  • पेरू में प्रागैतिहासिक अवशेषों का समृद्ध स्रोत है। इस वर्ष अप्रैल में जीवाश्म विज्ञानियों ने रिवर डॉल्फिन की अब तक की सबसे बड़ी जीवाश्म खोपड़ी को प्रदर्शित किया था। यह प्रजाति लगभग 16 मिलियन वर्ष पहले पेरू के अमेज़ॅन में पाई जाती थी।

पेरू

  • पेरू दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पश्चिम में स्थित देश है। इसकी राजधानी लीमा है 
  • यह उत्तर में इक्वाडोर एवं कोलंबिया, पूर्व में ब्राजील, दक्षिण-पूर्व में बोलीविया, दक्षिण में चिली और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है।
  • विश्व की सबसे लंबी पर्वत शृंखला एंडीज़ का विस्तार पेरू सहित कोलंबिया, अर्जेंटीना, चिली, बोलिविया, ईक्वाडोर एवं वेनेज़ुएला देशों में है। 
  • ‘टिटिकाका’ दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है जो एंडीज़ में पेरू तथा बोलीविया के बीच स्थित है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR