New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

माउव स्टिंगर या बैंगनी-धारीदार जेलीफ़िश

प्रारम्भिक परीक्षा – माउव स्टिंगर या बैंगनी-धारीदार जेलीफ़िश
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3 (पर्यावरण)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम तट पर शोधकर्ताओं द्वारा जहरीली माउव स्टिंगर या बैंगनी-धारीदार जेलीफ़िश के खिलने (Blooms) की घटना देखी गई है।

Blooms

माउव स्टिंगर या बैंगनी-धारीदार जेलीफ़िश :-

(The Mauve Stinger or Purple-Striped Jellyfish)

  • यह पेलागिया नोक्टिलुका नामक जहरीली जेलीफ़िश की एक प्रजाति है। 
  • यह दिखने में अतिसुन्दर एवं चिपचिपा होता है।
  • यह विश्व के उष्णकटिबंधीय और गर्म तापमान वाले समुद्रों में पाया जाता है। 
  • यह मुख्य रूप से हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर एवं भूमध्य सागर में पाया जाता है।

विशेषता :-

  • इसमें बायोलुमिनसेंट पाए जाते हैं, जिससे यह अंधेरे में रोशनी उत्पन्न करते हैं।
  • इसमें अन्य जेलीफ़िश प्रजातियों के विपरीत, न केवल टेंटेकल्स पर, बल्कि घंटी पर भी डंक होते हैं। 
  • इसके डंक के कारण मानव में दस्त, अत्यधिक दर्द, उल्टी और एनाफिलेक्टिक शॉक जैसी अलग-अलग बीमारी हो सकती है।
    • एनाफिलेक्टिक शॉक:- यह एक गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया है, जो तेजी से विकसित हो सकती है
    • इससे रक्तचाप कम हो जाता है और वायुमार्ग संकरा हो जाता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। 
    • इसलिए यह मानव जीवन के लिए खतरा हो सकती है।

जेलीफ़िश खिलना (Jellyfish Blooms) :-

  • यह घटना उस समय होती है, जब जेलीफ़िश की प्रजातियों की संख्या उच्च प्रजनन दर के कारण थोड़े समय के भीतर अत्यधिक बढ़ जाती है। 
  • यह घटना समुद्र जल स्तर के तापमान में वृद्धि के कारण होती है।

प्रभाव :-

  • जहरीली जेलिफ़िश खिलने से मछली पकड़ने के उद्योग , पर्यटन एवं अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर क्षति का सामना करना पड़ता है। 
  • इस वर्ष जनवरी 2024 में, थाईलैंड के फुकेत में पेलागिया नोक्टिलुका ब्लूम की घटना देखी गई थी।
  • इसके पश्चात् हिंद महासागर में सुरक्षा चेतावनी जारी की गई थी।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :- जेलीफ़िश खिलना (Jellyfish Blooms) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

  1. यह घटना उस समय होती है, जब जेलीफ़िश की प्रजातियों की संख्या में उच्च प्रजनन दर के कारण थोड़े समय के भीतर अत्यधिक बढ़ जाती है। 
  2. यह घटना समुद्र जल स्तर के तापमान में कमी के कारण होती है।
  3. हाल ही में आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम तट पर जहरीली माउव स्टिंगर या बैंगनी-धारीदार जेलीफ़िश के खिलने (Blooms) की घटना देखी गई है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X