New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मेनिनजाइटिस वैक्सीन ‘Men5CV’

  • अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने मेनिनजाइटिस रोग का अत्यधिक प्रभावी टीका विकसित किया है, जिसका नाम ‘Men5CV’ है।
  • WHO द्वारा अनुमोदित Men5CV टीका एक बार में मेनिंगोकोकस (Meningococcus) जीवाणु के पांच उपभेदों (A, C, W, Y और X) से सुरक्षा प्रदान करता है, जो पहले के टीकों से बेहतर है। 
  • यह कदम वर्ष 2030 तक मेनिनजाइटिस को खत्म करने के WHO के लक्ष्य के साथ मेल खाती है, जो इस क्षेत्र में बढ़ते मामलों के बीच महत्वपूर्ण है।

संबंधित अन्य तथ्य

  • 26 अफ्रीकी देशों का एक क्षेत्र, जो नाइजीरिया सहित लगभग पूरे महाद्वीप में फैला हुआ है, को "अफ्रीकी मेनिनजाइटिस बेल्ट" के रूप में जाना जाता है।
  • WHO के अनुसार, वर्ष 2023 में पूरे अफ्रीका में मेनिनजाइटिस के मामलों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मेनिनजाइटिस क्या है?

  • मेनिनजाइटिस मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास के ऊतकों की सूजन है, जो आमतौर पर संक्रमण के कारण होता है।
  • यह संक्रमण जीवाणु, विषाणु, कवक और परजीवियों की कई प्रजातियों के कारण हो सकता है और अधिकांश संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकते हैं।

MEN5 

  • हालाँकि,  मेनिनजाइटिस के अधिकांश मामलों के लिए जीवाणु जिम्मेदार हैं। 
  • मैनिंजाइटिस के लिए जिम्मेदार चार मुख्य जीवाणु हैं:
    • मेनिंगोकोकस (Meningococcus)
    • न्यूमोकोकस (Pneumococcus)
    • हेमोफिलस (Haemophilus)
    • स्ट्रैपटोकोकस(Streptococcus)
    • उपरोक्त जीवाणु वैश्विक स्तर पर मैनिंजाइटिस से होने वाली आधे से अधिक मौतों के लिए ज़िम्मेदार हैं और ये सेप्सिस एवं निमोनिया जैसी अन्य गंभीर बीमारियों का भी कारण बनते हैं।
  • खतरा : मेनिनजाइटिस सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है, लेकिन छोटे बच्चों को इसका खतरा सबसे अधिक होता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X