प्रवासन और विकास रिपोर्ट, 2023

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, प्रवासन और विकास रिपोर्ट, विश्व बैंक, धनप्रेषण (रेमिटेंस), सिग्नियोरेज
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-2 और पेपर-3 

संदर्भ:

विश्व बैंक ने अपनी प्रवासन और विकास रिपोर्ट, 2023 जारी की है। इसके अनुसार इस वर्ष भारत ने विदेश से 125 अरब अमेरिकी डालर का धनप्रेषण (रेमिटेंस) हासिल कर विश्व में शीर्ष पर रहा।

Migration

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:

  • भारत में धनप्रेषण की वृद्धि 2023 में 12.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो 2022 में अपने ऐतिहासिक उच्चस्तर 24.4 प्रतिशत पर थी।
  • दक्षिण एशिया में आने वाले धनप्रेषण में भारत की हिस्सेदारी 2023 के 63 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत हो जाएगी।
  • सर्वाधिक रेमिटेंस प्रवासी भारतीयों का अपने देश की अर्थव्यवस्था पर भरोसे को इंगित करता है।  

Money

धनप्रेषण (रेमिटेंस):

प्रवासी अपने मूल देश को बैंक, पोस्ट ऑफिस या ऑनलाइन ट्रांसफर से जो धनराशि भेजते हैं, उसे रेमिटेंस कहते हैं।

  • भारत के बाद:
    • मेक्सिको (67 अरब डालर)
    • चीन (50 अरब डालर)
    • फिलिपीन (40 अरब डालर)
    • मिस्र (24 अरब डालर)
  • मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लगातार दूसरे वर्ष प्रवासियों की ओर से भेजे जाने वाले धन में गिरावट दर्ज हुई है।
  • यूरोप और मध्य एशिया में भी प्रवाह 1.4 फीसदी घटा है।
  • निम्न एवं मध्य आय वाले देशों में प्रवासियों की ओर से भेजी जाने वाली राशि में निरंतर वृद्धि हो रही है।
  • निम्न एवं मध्य आय वाले देशों में प्रवासी नागरिकों ने अनुमानित 699 अरब डॉलर की रकम भेजी है, जो विगत वर्ष की तुलना में करीब 3.8 फीसदी अधिक है।
  • भारत को मिलने वाले धनप्रेषण में सबसे अधिक हिस्सेदारी यूएई की रही और उसके बाद अमेरिका का स्थान था।

भारत का सर्वाधिक धनप्रेषण (रेमिटेंस) हासिल करने का कारण:

  • विश्व बैंक ने कहा कि भारत में धनप्रेषण बढ़ने में मुद्रास्फीति घटने और विदेश में मजबूत श्रम का विशेष योगदान रहा है।
  • भारत के विप्रेषण प्रवाह में वृद्धि का मुख्य कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से विप्रेषण का उच्च प्रवाह है।
  • भारत के कुल धनप्रेषण में UAE का हिस्सा 18% है।
  • यूएई के साथ दिरहम और रुपए में व्यापार को बढ़ावा देने में किए गए समझौते का विशेष योगदान है।

world-bank

विश्व बैंक:

  • यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसियों में से एक है।
  • वर्ष 1944 में अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा को (IMF) और अन्तरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) स्थापित किया गया था।
  • IBRD और इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन मिलकर विश्व बैंक बनाते हैं।
  • इसके भारत सहित 189 देश सदस्य हैं।
  • इसका मुख्यालय वॉशिंगटन, डी. सी. में है।
  • विश्व बैंक समूह निम्नलिखित पाँच अन्तरराष्ट्रीय संगठनों का समूह है-
    1. पुनर्निर्माण और विकास के लिये अन्तरराष्ट्रीय बैंक (IBRD)
    2. अन्तरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC)
    3. अन्तरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA)
    4. निवेश विवादों के निपटारे के लिये अन्तरराष्ट्रीय केंद्र (ICSID)
    5. बहुपक्षीय निवेश गारण्टी एजेंसी (MIGA)

धनप्रेषण (रेमिटेंस) का महत्त्व:

  • कर्ज-निर्यात अनुपात में सुधार  
  • आर्थिक उतार-चढ़ाव के दौरान स्थिरता में
  • चालू खाता घाटा संतुलन में 
  • सिग्नियोरेज राजस्व हासिल होता है; आदि

नोट:

सिग्नियोरेज: यह मुद्रा के मूल्य और उसके उत्पादन की लागत के बीच का अंतर है। यह मूलतः मुद्रा छापकर सरकार द्वारा अर्जित लाभ है।

प्रश्न: प्रवासन और विकास रिपोर्ट निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था जारी करती है?

(a) आईएमएफ

(b) विश्व बैंक

(c) ओईसीडी

 (d) एडीबी

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: 

विश्व से प्राप्त सर्वाधिक रेमिटेंस प्रवासी भारतीयों का अपने देश की अर्थव्यवस्था पर भरोसे को इंगित करता है। विश्लेषण कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT