New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वित्तीय क्षेत्र में जिम्मेदार ए.आई. को बढ़ावा

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्तीय क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के सुरक्षित, नैतिक एवं ज़िम्मेदार उपयोग के लिए ‘7 सूत्र’ जारी किए हैं।

उद्देश्य 

  • इसका उद्देश्य ग्राहकों और वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा करते हुए नवाचार को बढ़ावा देना है। सात सूत्रों में शामिल हैं: 
    • विश्वास ही आधार है
    • जनता सर्वोपरि है
    • अवरोध पर नवाचार को प्राथमिकता 
    • निष्पक्षता और समानता
    • जवाबदेही
    • डिज़ाइन और सुरक्षा द्वारा समझ
    • लचीलापन और स्थिरता

आर.बी.आई. द्वारा ज़ारी 7 सूत्र

  • AI का नैतिक उपयोग: निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा ए.आई. एल्गोरिदम में पूर्वाग्रह से बचना
  • डाटा गवर्नेंस: ग्राहक की सहमति से डाटा के संग्रह, भंडारण, साझाकरण और प्रसंस्करण के लिए मज़बूत ढाँचा
  • मॉडल जोखिम प्रबंधन: प्रणालीगत जोखिमों को रोकने के लिए AI/ML मॉडलों का नियमित परीक्षण, सत्यापन और निगरानी हो
  • व्याख्यात्मकता एवं पारदर्शिता: ए.आई के निर्णय नियामकों एवं ग्राहकों के लिए व्याख्या योग्य होने चाहिए।
  • सुरक्षा और गोपनीयता: साइबर खतरों, डाटा उल्लंघनों एवं व्यक्तिगत डाटा के दुरुपयोग के विरुद्ध मज़बूत सुरक्षा उपाय।
  • मानव निरीक्षण: अंतिम निर्णय लेने का अधिकार मनुष्यों के पास रहेगा; ए.आई. एक सहायक उपकरण के रूप में हो और एकमात्र प्राधिकारी न हो।
  • अनुपालन और ऑडिट ट्रेल्स: जवाबदेही के लिए स्पष्ट रिकॉर्ड बनाए रखने के साथ ही कानूनी और नियामक मानदंडों का पालन हो।

महत्त्व 

  • यह बैंकिंग, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और फिनटेक में ज़िम्मेदार ए.आई. परिनियोजन को प्रोत्साहित करता है।
  • उपभोक्ता संरक्षण और प्रणालीगत स्थिरता के साथ नवाचार को संतुलित करता है।
  • वैश्विक ए.आई. शासन सिद्धांतों के साथ संरेखित करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR