New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मीराबाई ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने अहमदाबाद में आयोजित 2025 राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंहे ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भी सीधा क्वालीफाई कर लिया है।

मुख्य उपलब्धियां

  • नया रिकॉर्ड :
    • स्नैच - 84 किलोग्राम
    • क्लीन एंड जर्क - 109 किलोग्राम
    • कुल योग - 193 किलोग्राम
  • तीनों ही भारोत्तोलन में उन्होंने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के नए रिकॉर्ड बनाए।
  • महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • इस जीत के साथ उन्होंने प्रतिस्पर्धी खेलों में अपनी विजयी वापसी की।

ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य

  • मीराबाई चानू पहले भी भारत के लिए कई गौरवशाली उपलब्धियां अर्जित कर चुकी हैं।
  • टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
  • राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में भी वे भारत की प्रमुख पदक विजेता रही हैं।

2025 राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप के बारे में

  • स्थान : अहमदाबाद, भारत
  • वर्ष : 2025
  • यह पहली बार था जब अहमदाबाद ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी की।

महत्व

  • राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालीफायर प्रतियोगिता :
    • यह चैंपियनशिप 2026 में होने वाले ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सीधी क्वालीफिकेशन प्रदान करती है।
  • भारत की मेजबानी :
    • इस आयोजन से भारत ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में अपनी क्षमता को दर्शाया।
  • रिकॉर्ड और उपलब्धियां :
    • कई भारोत्तोलकों ने नए रिकॉर्ड बनाए।
    • सबसे प्रमुख उपलब्धि मीराबाई चानू की स्वर्णिम वापसी रही।

भारत के लिए महत्व

  • भारत की खेल शक्ति और आयोजन क्षमता को विश्व स्तर पर मान्यता मिली।
  • भारोत्तोलन जैसे खेल में भारत की स्थिति मजबूत हुई।
  • महिला खिलाड़ियों की प्रेरणादायक उपलब्धि ने महिला सशक्तिकरण को और बल दिया।
  • भारतीय खिलाड़ियों को बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए अभ्यास और चयन का अवसर मिला।

प्रश्न. 2025 राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप कहाँ आयोजित हुई ?

(a) ग्लासगो

(b) अहमदाबाद 

(c) नई दिल्ली

(d) सिडनी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X